फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: गिराए गए 20 भवन, मार्कंडेय महादेव जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

Tue, 14 Oct 2025 05:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कई मकान ढहाए गए। 
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
कैथी गांव में मार्कंडेय महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को 20 मकानों को गिराया गया। अभी पांच मकान बाकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजा नहीं मिला है, इसे लेकर ग्रामीण विरोध भी कर रहे थे। एक साल से सड़क का चौड़ीकरण अटका हुआ है। पहले 70 मकानों को गिराया जा चुका है। 30 मकानों को लेकर विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मुआवजा दिए ही मकान गिराया गया। सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी की टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। भवन स्वामियों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण से जुड़ी शिकायत लेकर पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय पहुंचे लोग, बताईं समस्याएं
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
'बिना सुनवाई गिरा दिया मकान'
ग्रामीणों ने बताया कि गांधी आश्रम से प्राथमिक विद्यालय तक के मकान मालिकों को मुआवजा दिया गया। प्राथमिक विद्यालय से मंदिर तक के भवन स्वामियों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है। ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों से कुछ समय देने की अपील की गई थी, लेकिन बिना सुनवाई मकान गिरा दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से कई परिवार अपने घरों से सामान नहीं निकाल पाए। 

4 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने दी चेतावनी 
ग्रामीणों ने चेताया कि जब तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केके सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण शासन की प्राथमिकता वाली परियोजना है। जिन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया था, उनकी संपत्ति नियमानुसार अधिग्रहित की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों के मुआवजे की प्रक्रिया लंबित है, उसे राजस्व विभाग के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। किसी को भी वैध अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। इस दौरान कैथी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें