फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019 : वाहन चालकों का है कहना- डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ने से जेब पर पड़ेगा असर 

Fri, 05 Jul 2019 06:49 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
आम बजट में सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल का दाम दो रुपये बढ़ाए जाने को कार चलाने वालों के साथ ही बस, ऑटो चालकों ने इसे जेब पर डाका डालने वाला फैसला बताया है। चालकों के मुताबिक यह बात अलग है कि इससे किराया मजबूरन बढ़ाना पड़ेगा लेकिन अहम बात तो यह है कि पहले डीजल/पेट्रोल महंगे दाम पर भराना होगा। उसके बाद सवारी मिलेगी, पैसा देगी तब तो वह धन आएगा। जबकि कार चलाने वालों का कहना है कि इससे उनका महीने का खर्च भी गड़बड़ाएगा। बताया कि मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने बजट में कुछ खास नहीं किया है। न तो आय बढ़ाने के कोई नई योजना सामने आयी है और न ही किसी तरह की कोई बड़ी छूट का ही लाभ दिया। वाहन चालकों की राय पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 8
budget varanasi - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने का असर सीधे जेब पर ही पड़ेगा। इसके अलावा दाम बढ़ने के बाद अक्सर यात्रियों से झिकझिक भी करनी पड़ती है।-संदीप, सेवापुरी, ऑटो चालक 
विज्ञापन

3 of 8
सुनील श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली सरकार से बजट में जो उम्मीद था, उसके हिसाब से बजट में बहुत कुछ खास नहीं रहा। मध्यमवर्गीय वालों के लिए कुछ भी नहीं। -सुनील श्रीवास्तव, चौकाघाट, ऑटो चालक 

4 of 8
सिद्धि - फोटो : अमर उजाला
एक दो रुपये बढ़ने से बहुत कुछ प्रभाव तो नहीं पड़ेगा लेकिन इसके सापेक्ष किराया बढ़ाने पर मुश्किल हो जाती है। अक्सर लोग इसको लेकर नोंकझोंक भी करने लगते हैं। -सिद्धि, चांदपुर, ऑटो चालक 
विज्ञापन

5 of 8
पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला
बजट में नौकरी पेशा और उद्यमियों के लिए तो कई योजनाओं की सरकार ने घोषणा की लेकिन रोजाना कमाकर खाने वालों के लिए कुछ विशेष नहीं दिया। इस पर कुछ सोचना चाहिए था। -पंकज सिंह, कलेक्ट्रीफार्म, बस चालक 
विज्ञापन

6 of 8
डॉ. प्रवीण राणा - फोटो : अमर उजाला
सरकार को आम लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नहीं बढ़ाना चाहिए था। इसका असर महीने के बजट पर भी पड़ेगा। -डॉ. प्रवीण राणा, सुंदरपुर 
विज्ञापन

7 of 8
संजीव कुमार रंजन - फोटो : अमर उजाला
दाम बढ़ने का असर केवल डीजल-पेट्रोल ही नहीं बल्कि सभी सामानों पर पड़ेगा। कार लेकर निकलने पर पहले महंगे दाम पर तेल तो भराना पड़ेगा न। इस बारे में सरकार को सोचना चाहिए। -संजीव कुमार रंजन, नुआव
विज्ञापन

8 of 8
डॉ. दीपक कुमार राय - फोटो : अमर उजाला
बजट देखने के बाद यही लगता है कि मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बहुत कुछ घोषणाएं तो नहीं हुई लेकिन डीजल-पेट्रोल का दाम जरूर बढ़ गया। इससे महीने का बजट प्रभावित होगा। -डॉ. दीपक कुमार राय, जोधपुर कालोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें