फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने 100 रुपए के नोट को बताया 50 तो भड़की दुल्हन, कहा, मैं नहीं जाऊंगी ससुराल

Tue, 06 Jun 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
1 of 5
marriage logo
इलाहाबाद के एक गांव में बारात आई। बारातियों की आवभगत हुई, खाना-पीना हुआ और शादी भी हो गई हुई। इसके बाद जब दूल्हा कोहबर में गया तो महिलाओं ने उसे कुछ पैसे उपहार में देकर उसे गिनने के लिए कहा। इस पर दूल्हे ने जो किया उससे दूल्हन भड़क गई और फिर......आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन

2 of 5
marriage
भदोही जिले  की सीमा से सटे पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र के रायपुर गांव में इसी थानाक्षेत्र के जुड़ईपुर गांव से बारात आई थी। द्वारचार हुआ, बारातियों की आवभगत हुई, खाना-पीना हुआ और शादी भी हुई। इसके बाद जब दूल्हा कोहबर में गया तो महिलाओं ने उसे कुछ पैसे उपहार में देकर उसे गिनने के लिए कहा।
विज्ञापन

3 of 5
marriage
इस पर दूल्हे ने सौ रुपये की नोट को 50 रुपये की नोट बता दिया। कुछ और भी ऐसी गतिविधियां की, जिससे लोगों को पूरा शक हो गया कि दूल्हे को ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहा है। इसके बाद किसी ने कह दिया कि लड़के को रतौंधी है। इसके बाद दुल्हन भड़क गई और उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

4 of 5
marriage logo
दूल्हे को रतौंधी की बीमारी है, इस बात को सुनने के बाद भड़की दुल्हन ने शादी के बाद भी ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
marriage logo
 इस पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। काफी देर तक तूतू-मैंमैं और पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। लिहाजा, बिना दुल्हन के बारात लौट गई। कन्या की विदाई की तैयारी में जुटे घर में सुबह तनाव दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें