उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार रात एक शादी में अजीब वाकया देखने को मिला। जयमाल के समय एक युवक ने दूल्हन के सिर पर सिंदूर फेंक दिया।
विज्ञापन
2 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना से अचंभित परिवार वालों ने पहले युवक को पीटा और फिर दोनों की शादी करा दी। जिगना थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में में जयमाल के दौरान शनिवार की रात एक युवक ने दुल्हन माथे पर सिंदूर फेंक दिया। उसकी इस हरकत देख दूल्हा भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बारात वापस लौट गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन दूल्हा नहीं माना। लोगों ने सिंदूर फेंकने वाले युवक की पहले तो धुनाई की और फिर उसके साथ दुल्हन की शादी करा दी। मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी एक युवक की बारात जिगना थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में शनिवार को आई थी।
4 of 6
shadi
- फोटो : amar ujala
घरातियों ने बारात का धूमधाम से स्वागत किया। रात करीब 11 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान लड़की पक्ष के रिश्तेदारी में आया एक युवक स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन के सिर पर सिंदूर फेंक दिया। यह देख बाराती भड़क गए और युवक की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
marriage
जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इसी बीच आरोपी युवक लोगों को चकमा देते हुए वहां से भाग निकला। युवक की हरकत देख दूल्हा भी भड़क गया और यह कह कर शादी करने से इनकार कर दिया कि आखिर वह युवक कौन है उसका लड़की से क्या रिश्ता है उसकी पहचान कराई जाय। मामला जिगना थाना तक पहुंचा।
मौके पर पहुंची पुलिस भोर चार बजे तक सुलह समझौता की बात करती रही लेकिन दूल्हा नहीं माना और बगैर दुल्हन के बारात लेकर वापस चला गया। बारात वापस होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। कन्या पक्ष के लोगों ने सिंदूर फेंकने वाले युवक को रविवार की सुबह पकड़ा और उसके परिजनों को बुलाया। करीब तीन घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों की रजामंदी पर युवक युवती की शादी करा दी गई है। युवक लड़की के रिश्ते में जीजा लगता है तथा वह धनीपट्टी का रहने वाला है।