उत्तर प्रदेश के मऊ एक दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक कुछ ऐसी घटना घटी कि सब चौंक गए। इसी बीच दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
bride
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़ जिले से बारात आई थी। गुरुवार की रात विवाह की सभी रस्म पूरी की गई। शुक्रवार की सुबह कन्या पक्ष के लोग दुल्हन और बारातियों की विदाई की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
bride
इसी बीच कुछ रस्म पूरा करने दूल्हा आंगन में गया और वहां अचेत हो गया। इस पर महिलाओं ने दूल्हे को मिर्गी का रोगी बताते हुए दुल्हन विदा करने से इनकार कर दिया।
4 of 5
bride
इस घटना के बाद दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। घटना से नाराज घरातियों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया।
इसकी जानकारी प्रबुद्ध लोगों और पुलिस को हुई तो दोनों पक्षों को समझा बुझा कर समझौता कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दिए सामान वापस कर दिए और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।