फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालियों ने छेड़ा तो बिगड़ गया दूल्हा, नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार

Tue, 12 Jun 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 6
शादी
शादी-विवाह के अवसर पर कभी कभार हंसी मजाक करना भारी पड़ जाता है। जिससे रंग में भंग पड़ जाता है। जिससे सभी खुशियां एक पल में गायब हो जाती हैं। यूपी के मिर्जापुर में एक शादी के दौरान सालियों ने दुल्हे के साथ मजाक कर दी। जिस कारण शादी ही टूट गई। उसको नहीं पता था उसके मजाक का अंजाम इतना बुरा होगा। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...

 
विज्ञापन

2 of 6
groom catch
भैरोदलाय गांव निवासिनी एक युवती की शादी क्षेत्र के बामी गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी। रविवार को दुल्हा बारात लेकर युवती के घर पहुंचा। परिजनों ने बारातियों का स्वागत किया। रात में धूमधाम से शादी की रश्में हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
groom
भोर में घर की महिलाएं दुल्हा दुल्हन को कोहबर में ले गए। जहां मौजूद साली ने दुल्हे से मजाक करना शुरू कर दिया। साली का मजाक करना दुल्हे को इतना नागवार लगा कि वह दुल्हन के पल्लू से गांठ छोड़कर बाहर निकल आया। 

 

4 of 6
bride
यह देख सभी महिलाए उसे मनाने पहुंच गई लेकिन वह अंदर जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। दुल्हे की यह हरकत देख दुल्हन भी नाराज हो गई और उसने दुल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करते ही घराती बाराती में हड़कंप मच गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
bride groom hands
मामला बढ़ने पर घरातियों बारातियों के बीच लंबी पंचायत चली। गांव के प्रधान ने शादी न टूटे इसके लिए दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन परंतु कोई फायदा नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bride
आखिरकार लड़की ने किसी की एक न सुनी और उसने दुल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसके इस निर्णय के सामने घराती बराती को झुकना पड़ा। मां बाप भी लड़की के निर्णय के सामने मौन हो गए। बरातियों को बिना दुल्हन के वापस बामी गांव जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें