फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भदोही में प्रधान की कार और गांव में बम मिलने की सूचना से हड़कंप, साथ में नक्सल ग्रुप का पत्र, मांगी फिरौती

Sun, 11 Oct 2020 06:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को एक गांव के प्रधान की कार में बम की तरह दिखने वाली वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है। साथ में एक नक्सली ग्रुप द्वारा लिखा पत्र भी मिला। वहीं ऐसे पत्र के साथ एक और कथित बम गांव में मिला। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बम निरोधी दस्ता भी बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि पत्र में लिखकर 2 लाख की फिरौती मांगी गई थी।

विज्ञापन


यह बम जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थान गांव के प्रधान की वैगनआर कार के ऊपर मिला। इससे इलाके में खलबली मच गई। जानकारी के बाद मौके पर ज्ञानपुर सीओ भूषण वर्मा भी पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान को धमकी भरा पत्र मिला। यह पत्र नक्सलियों के नाम से था और पत्र में दो जगह बम रखने का दावा किया गया। बम जैसी संदिग्ध वस्तु प्रधान के घर में कार के ऊपर कपड़े में लिपटी हुई मिली, तो वहीं दूसरी वस्तु गांव में मिली।

विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सूचना के लगभग पांच घंटे बाद पहुंचे पुलिस अधिक्षक रामबदन सिंह ने संदिग्ध नक्सलियों के दिए धमकी पत्र को बहुत बारीकी से पढ़ा। धमकी पत्र में रुपयों को किस स्थान पर पहुंचाना है, विधिवत नक्शा बनाया हुआ था। साथ ही रुपयों को लालानगर-ज्ञानपुर मार्ग स्थित नहरा के पास एक स्थान पर पहुंचाने की बात दर्शाई गई थी। पुलिस अधिक्षक ने ग्राम प्रधान और व्यापारी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

करीब छह घंटे बाद बम डिस्पोजल दस्ता पहुंचा। देरी से पहुंचने पर गांव वाले आक्रोशित हो गए। जब बम निरोधी दस्ते छानबीन करके बम को जैसी वस्तु को खोला, तो उसमें पेपर की कटिंग करके चार गड्डियों को कपड़े में लपेट कर ऊपर से हरे कागज से पैक किया गया था। बरामद चिट्ठी में लिखा था कि दो लाख का डेमो जैसे रखा है, वैसे ही दो लाख पैक करके देना।

मौके पर बम न होने से लोगों की जान में जान आई। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें