भदोही जिले की गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ आठ साल से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को मामला समाधान दिवस में एसपी रामबदन सिंह के सामने पहुंचा तो उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वाराणसी निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी प्रदीप सिंह का पुत्र वीरेंद्र सिंह बनारस के एक होटल में कार्यरत था। जहां वह भी नौकरी करती थी। प्रदीप ने शादी का आश्वासन दिया और आठ साल तक दोनों लिव इन रिलेशन में रहे। आरोप लगाया कि वह जब शादी की बात करती तो प्रदीप कुछ माह बाद कहकर टाल देता।