अनन्या क्लब की ओर से बॉलीवुड थीम पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्रियों की अदाओं का खूब जादू चला। कोई सुष्मिता बनकर तो कोई श्रीदेवी बनकर इठलाईं। यही नहीं परवीन बॉबी, वैजयंती माला, मीना कुमारी, गीता दत्त जैसी सदाबहार अभिनेत्रियों ने भी अपनी नाजो अदा से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस के कैंटोंमेंट स्थित होटल में आयोजित इस बॉलीवुड थीम पार्टी में सदस्यों ने नृत्य संगीत संग जमकर मस्ती की और धमाल मचाया। बॉलीवुड के साठ के दशक से लेकर आज के दौर की अदाकाराओं की भूमिका अनन्या क्लब की अलग-अलग सदस्यों ने निभाया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
क्लब की अध्यक्ष पूजा दीक्षित सुष्मिता सेन बनीं, तो मुस्कान दुबे ने करीना कपूर बनकर उस जैसी अदाएं बिखेरीं। ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात...’ श्रीदेवी बन इस गीत पर नम्रता की प्रस्तुति बेहतरीन रही।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
‘जवानी जानेमन, हसीन दिलरूबा...’ पर परवीन बॉबी बन सुचित्रा थिरकीं। ऐसे ही प्रतिमा ने तब्बू, मीनू ने प्रीति जिंटा, अदिती ने मीना कुमारी, माधुरी दुबे ने गीता दत्त, प्रिया मिश्रा ने वैजयंती माला, पूजा मोहले आशा पारेख, रश्मि शिल्पा शेट्टी, ऋषिका विद्या बालन, उत्कर्षा सोनाक्षी बनीं।
मुख्य अतिथि के तौर पर एथलीट नीलू मिश्रा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मीना त्रिवेदी, प्रो. रचना दुबे, डॉ. भावना त्रिवेदी, डॉ. सरोज, सुजाता मिश्रा, डॉ. कीर्ति, डॉ. अन्नपूर्णा, मीनू आदि मौजूद रहीं।