फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी नाव हादसा: देर रात तक चला रेस्क्यू, गंगा की तलहटी तक खोज, अब सुबह होगी डूबे लोगों की तलाश 

Mon, 07 Dec 2020 02:06 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 3
लापता अभिषेक मौर्य और विशाल सिंह।
वाराणसी में रविवार शाम गंगा में बड़ा हादसा हुआ। अस्सी घाट से दशाश्वमेध की ओर 11 सवारियों को लेकर निकली नाव पलट गई। हादसा भदैनी घाट के सामने हुआ। सूचना पर आनन फानन में एनडीआरएफ समेत अन्य रेस्क्यू टीमों ने नौ लोगों को बचा लिया। नाव में पांच छात्रों का ग्रुप था जो पांच साल बाद मिले थे। हादसे में दो छात्र अभिषेक मौर्य और विशाल सिंह अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन

2 of 3
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा घाट पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
लापता छात्रों की तलाश में देर रात तक टीमें लगी रहीं। गंगा की तलहटी में सैकड़ों मीटर तलाश करने के बाद भी रेस्क्यू टीम के हाथ निराशा ही लगी। हादसे की सूचना पर देर रात डीएम कौशल राज शर्मा भदैनी घाट पहुंचे। डीएम ने रेस्क्यू में लगीं टीमों से तलाश के बारे में बारीकी से पूछताछ की। रात अधिक होने से लापता छात्रों की तलाश करना संभव नहीं होने से डीएम ने सुबह दोबारा रेस्क्यू के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि टीमें सुबह फिर गंगा में छात्रों की तलाश के लिए उतरेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि रेस्क्यू में एनडीआरएफ, पीएसी एवं जल पुलिस की टीमें लगाई गई थीं। रेस्क्यू टीमें कई जगह जाल लगाकर भी तलाश कर रही थीं। काफी प्रयास के बाद भी देर रात तक डूबे साथी अभिषेक मौर्य और विशाल सिंह का सुराग नहीं लग सका। रात में गंगा की गहराई तक तलाश करना संभव नहीं होने से रेस्क्यू टीम ने सुबह दोबारा तलाश करने का फैसला लिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें