वाराणसी में रविवार शाम अस्सी घाट से दशाश्वमेध की ओर जा रही नाव भदैनी घाट के सामने पलट गई। हादसा सेल्फी लेने के दौरान हुआ। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, जल पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर डूबे लोगों की तलाश में जुट गए। पुलिस की मानें तो नाव में 11 लोग सवार थे, जिनमें नौ लोगों को बचा लिया गया है। वहीं दो लोगों का अभी कुछ पता नहीं चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम गायब दो लोगों की तलाश में जुटी है...