नाव पलटने के बाद मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
इस हादसे में डूबने से बचाए गए छात्र भोजूबीर के विशाल सोनकर ने बताया कि हम सभी पांच साल बाद मिले थे। हमारे ग्रुप में भोजूबीर के ही विशाल सिंह और अभिषेक मौर्य, पिशाचमोचन की श्रेया, सुंदरपुर की सृष्टि थीं। हादसे में विशाल सिंह और अभिषेक मौर्य का अभी सुराग नहीं लग सका है। सभी उदय प्रताप पब्लिक स्कूल में एक साथ पढ़े थे। सभी लोगों ने फोन पर बातकर रविवार को मिलने की प्लान बनाया। इसके बाद अस्सी घाट पहुंचे।