फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कारगिल विजय दिवस पर महामना की बगिया में महादानी बनने की रही होड़

Fri, 27 Jul 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
VARANASU - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में महादान करने वालों की होड़ लगी रही। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 192 लोग पहुंचे, जिसमें 165 ने रक्तदान किया। बारिश के बाद भी सुबह से शुरू सिलसिला शाम तक चलता रहा। कोई पति पत्नी तो कहीं दो बहनें और भाई रक्तदान करने अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में लगे शिविर में पहुंचे। लहू देश के लिए शीर्षक पर आयोजित शिविर में बीएचयू के प्रोफेसर, छात्रों, एनसीसी कैडेटों, अधिकारियों, 39 जीटीसी के जवानों, सीआईएसएफ जवानों के साथ ही युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बतौर मुख्य अतिथि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि रक्तदान से बड़ा महादान और कोई नहीं है, क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं होता है। 
उद्घाटन अवसर पर प्रो. मिश्र ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को याद करने के साथ ही इस दिन रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य है। कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि वह रक्तदान के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करे। 

 
विज्ञापन

3 of 9
chandauli - फोटो : अमर उजाला
ग्रुप कमांडर एनसीसी बिग्रेडियर प्रबीर बारिक ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भूला नहीं जा सकता है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहना चाहिए। मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाने वाला रक्तदान बेशकीमती है। इसका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की यादें साझा की। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह और छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने कहा कि रक्तदान जैसे महादान में अन्य लोगों के साथ ही युवाओं का जुड़ना एक शुभ संकेत हैं। 

 

4 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू ब्लड बैंक की प्रभारी प्रो. ज्योति शुक्ला ने ब्लड बैंक के योगदान की चर्चा की। सीनियर मेडिकल आफिसर  डॉ. एसके सिंह ने कहा कि 26 जुलाई और 26 जनवरी दोनों ऐतिहासिक दिन हैं। रक्तदान करने और शहीदों को याद करने का इससे और कोई बेहतर दिन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन सहित अन्य अवसरों पर रक्तदान करने का संकल्प लिया जा सकता है। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, टीबी चेस्ट डिपार्टमेंट से डॉ. जीएन श्रीवास्तव, आर्थो डिपार्टमेंट से डॉ. सौरभ सिंह के साथ ही डॉ. अंजली रानी, प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. मधुकर राय सहित कई लोग मौजूद रहे। 


 
विज्ञापन

5 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 कारगिल विजय दिवस पर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित शिविर में छावनी क्षेत्र स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (जीटीसी) और बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान भी शामिल हुए। जवानों ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की मुहिम ‘लहू देश के लिए’ का हिस्सा बन कर सभी बेहद उत्साहित हैं। सभी ने अपील की कि बगैर किसी डर या संकोच के 18 वर्ष से ज्यादा की आयु के सभी लोग रक्तदान जरूर करें। 

 
विज्ञापन

6 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के सदस्यों ने जोश और उत्साह के साथ योगदान दिया। कई ऐसे थे जो पहली बार रक्तदान कर महादानी बने। एकेडमी के महासचिव किसलय पटेल, निधि राज, माया पटेल, सूरज विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी, राम प्रकाश मौर्या ने रक्तदान किया। वहीं पक्का महाल के दूध विनायक में अक्षर पाठशाला चलाने वाले गोविंद सिंह के नेतृत्व में कई युवाओं ने रक्तदान किया। गोविंद सिंह ने पांचवीं बार और अक्षर पाठशाला से ही जुड़े संदीप कुमार सिंह ने तीसरी बार रक्तदान किया। पूजा चौरसिया, रमा सिंह, सुलभा शर्मा और श्रद्धा शर्मा ने भी रक्तदान महादान किया। 
विज्ञापन

7 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शिविर में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कैडेटों, सैन्य अधिकारियों ने ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर प्रबीर बारिक के निर्देशन में रक्तदान किया। इस दौरान एनसीसी आर्मी विंग, नेवल विंग, ईएमई कंपनी के करीब 20 से अधिक कैडेटों, पांच अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 
 
 

8 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से इस बार रक्तदान शिविर के माध्यम से पॉलिथीन से मुक्ति दिलाने का संदेश दिया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को पानी पीने के लिए कुल्हड़ दिया गया। इसके साथ ही आने वालों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की गई। 

 
विज्ञापन

9 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

कारगिल विजय दिवस पर लगने वाले शिविर में परिवार संग जाने वालों के साथ ही दो सगी बहने भी पहुंची। बजरडीहा निवासी प्रियंका और अंजलि सिंह ने बताया कि अब तक केवल दूसरों को रक्तदान करते देखा था लेकिन आज जब महादान कर लिया तो मन में सुकून मिला। अब यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें