रात में पूरा परिवार आराम से सो रहा था लेकिन अचानक हुए एक धमाके के साथ ही उनकी नींद के साथ ही मकान भी उड़ गया। अब हर तरफ सिर्फ मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा था। दंपति मलबे में दबे हुए थे वहीं बच्चों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे लोगों ने जब वहां भयावहता देखी तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। यह घटना यूपी के भदोही जिले की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 10
bhadohi
- फोटो : amar ujala
भदोही में गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैदा गांव निवासी दयाशंकर जायसवाल सराफा के कारोबारी हैं। दयाशंकर दो मंजिला में 10 सदस्यीय परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात लगभग एक बजे रहस्यमय परिस्थितियों में हुए तेज धमाके में मकान का दूसरा तल का पूरा हिस्सा उड़ गया।
विज्ञापन
3 of 10
धमाके से धराशायी मकान
- फोटो : amar ujala
मकान गिरने से दयाशंकर का पुत्र संजय जायसवाल (28) गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी अर्चना (26) गंभीर रूप से झुलस गई। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने रात में पुलिस को सूचना दी।
4 of 10
bhadohi
- फोटो : amar ujala
दोनों घायलों को उपचार के लिए भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के तीन बच्चे मलबे के नीचे दबने से बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
5 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को पड़ोसियों ने अपने पास रख लिया है। वहीं पड़ोसी राजू जायसवाल की गाय भी मलबे के नीचे दब गई, उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। विस्फोट के बाद दूसरे पड़ोसी सुभाष जायसवाल के मकान की तरफ भी ध्वस्त दीवार का काफी हिस्सा लटक गया है, जिससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
6 of 10
bhadohi
- फोटो : amar ujala
दयाशंकर जायसवाल ने बताया कि मेरा पूरा परिवार घर के अंदर सोया हुआ था। अचानक एक तेज आवाज के साथ मेरा दूसरे मंजिले का पूरा मकान भरभरा कर गिर गया और हम लोग कुछ भी समझ नहीं पाए। वहीं घायल संजय जायसवाल ने बताया कि रसोई घर में तेज गैस की महक आ रही थी। पत्नी ने जब दरवाजा खोली तो गैस से झुलस गई और गैस के दबाव से दीवार गिरने के बाद पूरा मकान गिर गया।
विज्ञापन
7 of 10
bhadohi
- फोटो : amar ujala
उधर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बनारस से बम निरोधक दस्ते के लोगों को भी जांच के लिए बुलाया गया है। एसपी राजेश एस ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
8 of 10
मकान का पहला तल
- फोटो : amar ujala
बैदा बाजार में सराफा कारोबारी के मकान में हुए जिस धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा, उसको लेकर लोगों के जेहन में कौंध रहे तमाम सवाल अनुत्तरित रह गए। घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस और अन्य जांच टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकीं। लिहाजा इतनी बड़ी घटना एक अबूझ कहानी बनकर रह गई है। माना जा रहा है कि रसोई समेत मकान के विभिन्न हिस्सों की विधिवत जांच के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी।
9 of 10
bhadohi
- फोटो : amar ujala
विस्फोट से धराशायी हुए मकान के मामले में कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जबाब नहीं मिल पाए हैं। मकान में विस्फोट किस चीज से हुआ, गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से या फिर किसी अन्य विस्फोटक से, यह अब तक कोई नहीं जान पाया है। मकान के निचले हिस्से में लोहे का मजबूत दरवाजा लगा है। उसकी कुंडी जो काफी मोटी है वह भी टेढ़ी हो गई, जबकि वह अंदर से बंद थी।
अगर झुलसी विवाहिता और उसके पति के बयान पर गौर किया जाए तो गैस रिसाव के बाद उसके माचिस जलाने से लगी आग में वह झुलसी, लेकिन फिर पूरा मकान कैसे धराशायी हो गया। जबकि सिलेंडर में ब्लास्ट की बात से पुलिस इनकार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ घर की रसोई में आग लगने के निशान भी नहीं दिख रहे। ऐसी स्थिति में पुलिस भी अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।