फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के दौरे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों से की नोकझोंक, पानी के लिए तरसे लोग

Sat, 06 Jul 2019 06:50 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही पौधरोपण और सदस्यता अभियान की शुरुआत किए। इसके बाद पीएम मोदी के मान महल घाट स्थित वर्चुअल म्यूजियम का अवलोकन करने का कार्यक्रम तय था। इन सभी कार्यक्रमों में कई किस्से सामने आए। जिसमें एक तरफ भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक की, वहीं दूसरी तरफ पौधों को लेकर भी धक्कामुक्की देखने को मिली। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (TFC) में पीएम मोदी के कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की सुरक्षाकर्मियों से कई बार नोकझोंक हुई। प्रवेश न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गेट नंबर चार के पास नारेबाजी करने के साथ हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत कराया और एंट्री पास जिनके पास था उन्हें अंदर जाने दिया। वहीं वाराणसी समेत आस-पास के जिले से आए कई पार्टी पदाधिकारी टीएफसी में प्रवेश न मिलने से नाराज दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
पौधे लेकर निकलती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के गेट नंबर चार के बाहर स्टॉल पर पेड़ लेने के लिए लोगों के बीच होड़ मची थी। पीएम के टीएफसी पहुंचने के बाद बाहर खड़े लोग पेड़ लेने के लिए चार नंबर गेट पर जुट गए। नींबू, सागौन, आम और अमरूद समेत अन्य फलदार पेड़ लोगों ने लिए। सभी पेड़ों में अधिकांश लोग अमरूद का पेड़ सबसे ज्यादा ले गए। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी ट्यूटी के साथ अपने लिए भी पेड़ लेते दिखाई दिए। पेड़ लेने वाले सभी लोग अपना नाम रजिस्टर में दर्ज करा कर पेड़ ले जा रहे थे। वहीं, पेड़ लेने के बाद युवा अपनी सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते भी पाए गए।

4 of 5
ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में पीएम के आगमन के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया था। बाहर खड़े सुरक्षा कर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता पानी के लिए तरस गए। टीएफसी के आस-पास कहीं भी पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। पानी पीने के लिए लोग इधर उधर भटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साक्षी को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गोदौलिया चौराहे पर पर्यावरण की रक्षा के लिए एक महीने से धरने पर बैठी साक्षी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साक्षी अपनी टीम के साथ रोज हाथों में तख्तियां लिए पर्यावरण की रक्षा और प्रदूषण से धरती को नुकसान का संदेश दे रही हैं। पीएम मोदी के आगमन से पहले पुलिस ने साक्षी और उसकी टीम को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें