उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपने ही दल की सरकार के काम काज पर सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा के दलित नेता माने जाने वाले भास्कर की फेसबुक पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर पार्टी में खलबली मची है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
dinanath
- फोटो : file photo
औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे पर ही सवाल उठा दिया है। उक्त नारे को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह सब सिर्फ हवा में चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
dinanath
- फोटो : अमर उजाला
विधायक की टिप्पणी आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। टिप्पणी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो पीएम के नारे को लेकर हुई टिप्पणी से जिला संगठन नाराज है। हुआ यूं कि शनिवार को वीएनजीआईसी में कमल संदेश बाइक रैली में मंच पर स्थान न मिलने से विधायक काफी आहत हुए।
4 of 6
dinanath
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला से बातचीत में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने टिप्पणी को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पीएम और सीएम के मिशन को भटकाना चाहते हैं। एक सोची समझी साजिश उनके साथ हो रही है।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दीनानाथ भास्कर बसपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और बसपा ने इन्हें कई प्रदेशों का प्रभारी भी बनाया था। 2014 भाजपा का दामन थाम लिया है और भदोही की औराई सीट से विधायक चुने गए।
दीनानाथ भास्कर हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर जारी विवाद के बीच करारा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दलितों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे इस कानून का दुरुपयोग कर सकें। कहा कि विरोध करने वाले पीछे से अपने हित साधने के लिए दलितों से कानून का दुरुपयोग करवाते हैं।