फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में गड़हा महोत्सवः अक्षरा सिंह ने लचकाई ऐसे कमर कि दीवाने हो गए दर्शक, देखें तस्वीरें

Mon, 19 Nov 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 7
akshra singh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले में आयोजित दो दिवसीय गड़हा महोत्सव का समापन रविवार की शाम को हो गया। 16 सालों के सफर में इस बार इस महोत्सव का आयोजन दिन में किया गया। दूसरे दिन महोत्सव की शुरुआत सामूहिक विवाह से हुआ और समापन गीत संगीत कार्यक्रम से हुआ। इसमें भोजपुरी सिने और भोजपुरी के दिग्गजों ने प्रस्तुति दी। महफिल लूटने का काम भोजपुरी सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया। उन्होंने अपनी अदाओं से दर्शकों को घायल कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला


ऐसे तो गड़हा महोत्सव में कई भोजपुरी के दिग्गजों ने प्रस्तुति दी लेकिन महफिल लूटने का काम भोजपुरी सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया। पहली बार पहुंची अक्षरा सिंह की प्रस्तुति को लेकर सभी बेचैन थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जैसे ही  गायक व अभिनेता गोपाल राय ने अक्षरा को मंच आने के लिए घोषणा की सड़कों पर खड़े लोग भी दर्शक दीर्घा में पहुंचने लगे। इस कदर अफरातफरी मची कि हर गेट पर पुलिसकर्मियों को लोगों को संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 भोजपुरी सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस मंच पर पहली बार आने का मौका मिला है, जो सबसे बड़ी खुशी की बात है। यहां बुलाने के लिए आयोजक मंडल बधाई के पात्र हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस महोत्सव के बाद अक्षरा ने कहा कि इस महोत्सव में गरीब बेटियों की शादी का आयोजन किया जाता है, जो सबसे बड़ी खुशी की बात है। ग्रामीण क्षेत्र में इस आयोजन के बावजूद ऐसा नहीं लगता वह ग्रामीण क्षेत्र में हैं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और लोगों का भरपूर प्यार मिला।

 

4 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला


महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत सामूहिक विवाह से की गई। सुबह विवाह मंडप खचाखच भीड़ से भर गया और मंगल गीत की गूंज सुनाई देने लगी। भोजपुरी गायक गोपाल राय ने मंच से ‘आपन खोरिया बहार हो’ गीत की प्रस्तुति कर माहौल को मंगलमय कर दिया। गाजीपुर और बिहार के विभिन्न जनपदों से आए लोग इस मौके के साक्षी बने। मंच पर वरवधू को आशीर्वाद देने की तैयारी थी लेकिन भारी भीड़ को देखते आयोजकों को अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और विवाह पंडाल में ही सभी रस्म की अदायगी कर वर-वधू की विदाई की गई।

 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव के दूसरे सत्र में गड़हा विकास मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें ट्वेंटी-ट्वेंटी के तीन विजेताओं समेत अन्य गायकों ने प्रस्तुति दी। भीड़ से दूसरे दिन की मुख्य कलाकार भोजपुरी सिने अभिनेत्री को मंच पर बुलाने की मांग होने लगी। भोजपुरी के दिग्गज विष्णु ओझा को उतारा गया। इनकी प्रस्तुति समाप्त होते ही एकबार फिर भीड़ ने सिने अभिनेत्री को मंच पर बुलाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आखिरकार सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मंच पर उतार दिया। सिने अभिनेत्री ने गीत और नृत्य पर पूरी महफिल झूम उठी।



 
विज्ञापन

6 of 7
Akshra Singh


भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अदाकारी के अलावा अपने अदाओं के लिए पहचानी जाती हैं. भोजपुरी फिल्मों में न सिर्फ एक्टिंग के लिए बल्कि डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं। अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वो एक बेहतरीन डांसर के साथ साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं उनके गए हुए कई गाने यू ट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं। देर रात तक झूमते रहे श्रोता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव के द्वितीय सत्र में शनिवार की रात भोजपुरी सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। एक तरफ भोजपुरी के लोकगीत सम्राट भरत शर्मा व्यास जहां अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दे रहे थे तो वही अजीत आनंद जैसे कलाकार लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे थे। अनुभा राय, कल्पना पांडेय, सोना सिंह, विकास सिंह, विवेक पांडेय, उधारी बाबू, हैप्पी राय, काव्या कृष्णमूर्ति जैसे अनेक जाने-माने लोकगीत गायक और फिल्मी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को देर रात झूमाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें