गायक और अभिनेता से नेता बने भोजपुरी माटी के लाल मनोज तिवारी मृदुल का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर उन्हें हैप्पी बर्थडे की बधाइयां दी जा रही है। देश के तमाम बड़े नेताओं ने भी उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को बधाइयां दी है। मनोज तिवारी ने अपनी जिंदगी में कई संघर्ष किए हैं। बिहार के भभुआ में पैदा हुए मनोज तिवारी का बनारस से काफी गहरा नाता है। उन्होंने 2001 में राजनीति में कदम रखा। आगे की स्लाइड्स में जानिए उनके बारे में....
विज्ञापन
2 of 9
मनोज तिवारी और शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी पहचान अपने दम पे बनाई। ऐसे ही एक कलाकार हैं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी। लेकिन, ये सब इनके लिए इतना आसान नहीं था। काफी संघर्ष के बाद इन्होने अपनी मुक्कमल पहचान बनाई। 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' में इनके गाये गीत को काफी सराहा गया था। मनोज ने 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' में 'जिय हो बिहार के लाला' गीत को गया था। आज अर्थात 01 फरवरी को मनोज तिवारी का जन्मदिन है।
विज्ञापन
3 of 9
शिलान्यास पत्थर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल का भी है नाम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर कई केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई दी है। दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार रात 12 बजने के बाद उनके समर्थक पहुंच गए। मनोज तिवारी ने आधी रात में ही अपने समर्थकों संग जन्मदिन मनाया। मनोज तिवारी के फेसबुक पर 773,390 लोग फॉलो करते हैं वहीं ट्विटर पर उनके 425000 फॉलोवर हैं।
4 of 9
मनोज तिवारी
- फोटो : SELF
मनोज तिवारी बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थानांतर्गत अतरवलिया गांव के निवासी हैं। उनका नानीघर बनारस में है। उन्होंने मोहनिया के सेवा निकेतन हाई स्कूल से 1985 में मैट्रिक की। इसके बाद आदर्श कमलाकर चौबे इंटर कॉलेज वाराणसी से 1987 में इंटर किया और बीएचयू वाराणसी से बीपीएड व एमपीएड की पढ़ाई पूरी की। काफी गरीब घर से आने वाले मनोज तिवारी को बचपन से संगीत से लगाव था।
विज्ञापन
5 of 9
manoj tiwari
मनोज तिवारी अपने पिताजी से शास्त्रीय संगीत सीखते थे। वाराणसी में मनोज अक्सर कार्यक्रमों में गाया करते थे। मां सरस्वती की कृपा से लोग उनके गाने पसंद करने लगे और 1992 में उन्होंने पहला कैसेट अलबम लॉन्च किया। इस कैसेट के गानों से मनोज लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगे। इसके बाद बिहार-झारखंड बंटवारे के उपर गाये गीत ने भोजपुरी गायकों में सबसे उपर कर दिया। यहीं से इनका सफर चल निकला।
विज्ञापन
6 of 9
मनोज तिवारी, अजय माकन
फिल्मों में कार्य करने से पूर्व मनोज तिवारी ने तकरीबन दस साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया। 2003 में उन्होने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' में अभिनय किया जो मनोरंजन और आर्थिक दृष्टि से बहुत सफल फिल्म साबित हुई और माना जाने लगा की भोजपुरी फिल्मों का नया मोड़ शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
7 of 9
manoj tiwari
इसके बाद मनोज तिवारी ने 'दारोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना' के अलावा दर्जनों फिल्मों में काम अभिनय किया। 'चक दे बच्चे' कार्यक्रम से टीवी की दुनिया में कदम रखा। 2010 में मनोज तिवारी ने प्रतिभागी के तौर पर रियलिटी शो 'बीग बॉस' में हिस्सा लिया। गायक, अभिनेता के तौर मनोज तिवारी बहुत बड़े सेलीब्रेटी बन गए। सुर संगम सीजन-1 और सीजन-2, नहले पे दहला(होस्ट) भारत की शान जैसे टीवी शोज को होस्ट किया।
8 of 9
manoj tiwari
2009 में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीति कदम रखा। लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ उतरे। इस चुनाव में उनकी हार हुई। राजनीति में कदम रखने के बाद मनोज तिवारी ने 2011 में अन्ना हज़ारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जुड़े। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हुए। यह वही वर्ष था जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित हुए थे।
2014 के आम चुनावों में मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए और चुनाव जीत गए। 2016 में इन्हें दिल्ली का भाजपा अध्यक्ष बनाया गया। मनोज तिवारी दिल्ली में रहने के बाद भी पूर्वांचल से जुड़े हैं। इनका अक्सर वाराणसी आना जाना लगा रहता है।