फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: छात्रों का तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी, जानें कहां फंस रहा पेंच

Wed, 24 Feb 2021 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सिंहद्वार पर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक-स्नातकोत्तर प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। छात्र सिंहद्वार पर आज भी बैठकर बीएचयू को पूरी तरह से खुलवाने की मांग कर रहे हैं। छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन से सभी कक्षाएं चलाए जाने की मांग कर रहे हैं। उधर सिंह द्वार के बंद होने से नरिया, मालवीय चौराहा से लेकर सामने घाट मार्ग पर जाम लग गया। इस वजह से बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन में अब तक बीएचयू प्रशासन की ओर से कई बार छात्रों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया गया लेकिन छात्र अंतिम वर्ष की कक्षाओं के साथ सभी कक्षाओं के चलाए जाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि पूरी कक्षाओं के न चलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बीएचयू प्रशासन चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय में चलाए जाने का निर्णय लिया है। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बीएचयू छात्रों का धरन-प्रदर्शन।
बीएचयू गेट बंद होने से लगा जाम
बीएचयू मेन गेट बंद होने से नरिया गेट पर भीषण जाम लग गया है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। यह जाम करीब तीन किमी तक लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइनल ईयर वालों की चल रही कक्षाएं
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कोरोना काल से ही बंद चल रही कक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं थी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ही बुलाया गया है। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

4 of 5
कक्षाएं चलने के दौरान छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। विश्वविद्यालय में 17 फरवरी को हॉस्टलों को खोले जाने के बाद 22 फरवरी से कक्षाएं शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीएचयू छात्रों का धरन-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं चलाने का फैसला हुआ था। कक्षाओं में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इधर बीएचयू की ओर से आफलाइन कक्षाओं में आने वाले छात्रों से शपथ पत्र लिया गया है, जिसमें अभिभावकों का हस्ताक्षर भी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें