फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Foundation Day: तस्वीरों में देखें- बीएचयू के स्थापना दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, गूंजा जय श्रीराम

Wed, 14 Feb 2024 01:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू के स्थापना दिवस समारोह पर परिसर में झाकी निकाली गई। इस दौरान बीएचयू परिसर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान विभागों की उपलब्धियां भी दिखी। शोभायात्रा के दौरान आयुष्मान से निःशुल्क इलाज, तकनीकी विकास और पर्यावरण संरक्षण का छात्रों संदेश दिया गया।  
विज्ञापन
1 of 5
BHU foundation day - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में 109वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर बुधवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। परिसर में आकर्षक झांकियां निकाली गईं तो रामधुन पर छात्र थिरकते रहे। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे भी गूंजते रहे। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह ने मालवीय भवन के सामने बने मंच से कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के साथ बैठकर झांकियों को देखा।

विज्ञापन

2 of 5
BHU foundation day - फोटो : अमर उजाला
स्थापना दिवस समारोह में सुबह ट्रामा सेंटर परिसर स्थित स्थापना स्थल पर सबसे पहले कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। इसके बाद परिसर के संस्थानों, संकायों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

3 of 5
BHU foundation day - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आईएमएस बीएचयू के झांकी में बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर की झांकी में जहां आयुष्मान योजना से गंभीर बीमारियों के निःशुल्क इलाज की झांकी दिखाई गई तो आयुर्वेद संकाय की झांकी से छात्रों ने योग से निरोग रहने का संदेश बांटा।

4 of 5
BHU foundation day - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और ब्वायज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान का मॉडल बनाया। वहीं जी 20 के साथ तकनीकी विकास को भी दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BHU foundation day - फोटो : अमर उजाला
झांकियों मेंं विभागों, संकायों की उपलब्धियां भी दिखाई गईं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, अच्छी सेहत का संदेश भी छात्र-छात्राओं ने दिया। इस दौरान कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एके नेमा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें