फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU को मिली पहली महिला चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह, जानिए इनके बारे में

Sun, 01 Oct 2017 10:11 AM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
1 of 6
royana singh - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी, लाठीचार्ज, बवाल के दौरान चीफ प्रॉक्टर रहे प्रो. ओएन सिंह के इस्तीफे के बाद गुरुवार को प्रो. रोयाना सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन ने चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया है। बीएचयू के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला को इस पद पर नियुक्त किया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन

2 of 6
royana singh - फोटो : अमर उजाला
रोयाना सिंह बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान(आईएमएस) में एनाटॉमी विभाग में बतौर प्रोफेसर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। फ्रांस में पैदा हुईं सिंह बीएचयू की महिला शिकायत सेल की अध्यक्षा भी हैं। इसके अलावा वो कई महत्वपूर्ण समितियों में सक्रिय भागीदारी निभा चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
royana singh - फोटो : facebook
रोयाना सिंह का जन्म फ्रांस के रोइना शहर में हुआ। इन्होंने प्राथमिक शिक्षा यहीं से ग्रहण की। इसके बाद अपने माता-पिता के साथ वाराणसी आ गईं। यहां उन्होंने स्कूली पढ़ाई संत जॉन्स स्कूल डीएलडब्ली से पूरा किया। 
 

4 of 6
royana singh - फोटो : अमर उजाला
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने स्नातकोत्तर उपाधि बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान से ली। इसके बाद वो एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज में बतौर सहायक प्रोफेसर चली गईँ। लखनऊ के बाद इन्होंने कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भी सहायक प्रोफेसर बनीं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
royana singh - फोटो : अमर उजाला
रोयाना सिंह के के पति डॉक्टर शिवप्रकाश सिंह बनारस के जाने-माने सर्जन है। प्रोफेसर रोयाना के माता-पिता मूलरूप से जौनपुर जिले के एक गांव के रहने वाले हैं जबकि पति बनारस के एक गांव के रहने वाले हैं।  प्रोफेसर रोयना के माता और पिता बीएचयू में ही अध्यापन कार्य से जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
royana singh - फोटो : अमर उजाला
कार्यभार संभालने के बाद गुरुवार की शाम लक्ष्मणदास अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में प्रो. रोयाना सिंह ने कहा कि परिसर में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर परिसर में महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें