फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बवाल की 10 तस्वीरें: छात्रों के दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, पुलिस- पीएसी के जवानों ने संभाला मोर्चा

Fri, 30 Jan 2026 01:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में जातिगत टिप्पणी पर बवाल हुआ। इस दौरान छात्रों के दो गुटों में ईंट-पत्थर चले। इस दौरान तीन घायल हो गए। बवाल के बाद देर शाम तक हॉस्टलों में सर्च अभियान चला।  
विज्ञापन
1 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
बीएचयू में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद जातिगत टिप्पणी को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। इसमें रूईया हॉस्टल में रहने वाले पीजी के एक छात्र का सिर फट गया, जिसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जातिगत टिप्पणी पर मामूली कहासुनी से उपजा विवाद बढ़कर दो हॉस्टलों के बीच पहुंच गया। इसमें रूईया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना को जब विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम नहीं संभाल सकी, तो सूचना पाकर पहुंची पुलिस और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

2 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
देर शाम तक हॉस्टल में सर्च अभियान चलाया गया। बिरला सी हॉस्टल के करीब 10 कमरों में छात्र नहीं मिले, तो उन्हें सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इन कमरों में बाहरी युवक रहते थे। विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार की दोपहर यूजीसी के नए नियम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था। 
विज्ञापन

3 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के बाहर छात्रों के एक गुट ने समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया, वहीं नए कानून के विरोध में भी छात्रों ने विरोध मार्च निकाला और इसे छात्र विरोधी बताया। 

4 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
इस बीच, रूईया हॉस्टल के संस्कृत ब्लॉक के पास से गुजर रहे एक छात्र की कुछ छात्रों से जाति को लेकर बहस हो गई। इसके बाद रूईया हॉस्टल के संस्कृत ब्लॉक में रहने वाले छात्र पियूष तिवारी को कुछ छात्रों ने पीट दिया।
विज्ञापन

5 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
इस पर विवाद बढ़ गया और बड़ी संख्या में छात्रों ने मुंह बांधकर रूईया हॉस्टल जाने वाले रास्ते पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति यह हो गई कि पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भी हेलमेट पहनकर बचाव करना पड़ा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कैंपस में घुसी करीब छह थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मौजूदगी में छात्रों को हॉस्टलों में खदेड़ा।

इसे भी पढ़ें; UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- 40 दिन में गाय को दें राज्यमाता का दर्जा, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम
विज्ञापन

6 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
तीन हॉस्टलों में घुसे सुरक्षाकर्मी, ड्रोन से छतों पर निगरानी
बीएचयू में हुए बवाल के बाद बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों की टीम तीन हॉस्टलों (बिरला हॉस्टल ए, सी और रूईया हॉस्टल संस्कृत ब्लॉक) में घुसी। इस दौरान छात्र हॉस्टल की छतों पर पहुंच गए, तो यहां हॉस्टलों की छतों पर ड्रोन से निगरानी की गई। 
विज्ञापन

7 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि तीनों हॉस्टलों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें बिरला ए और रूईया ब्लॉक के सभी कमरों में छात्र मिले, लेकिन बिरला सी ब्लॉक के कुछ कमरे खुले मिले और वहां छात्र नहीं मिले। बिरला सी से एक बाहरी छात्र को पकड़ा गया, जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

8 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
एक दिन पहले भी हुआ था विवाद, हॉस्टलों के बाहर पुलिस-पीएसी तैनात
बुधवार को भी छात्रों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अचानक बृहस्पतिवार की दोपहर में फिर से छात्रों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट से लेकर पत्थरबाजी तक पहुंच गया। उधर, एहतियातन रूईया हॉस्टल और बिरला हॉस्टल के बाहर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।

9 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
बीएचयू के दो हॉस्टलों के छात्रों में पिछले साल जनमाष्टमी में हुए विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को फिर विवाद हुआ। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया गया। आरोपियों को सीसी कैमरा के फुटेज के आधार पर चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लंका पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है। -गौरव बंसवाल, डीसीपी काशी जोन
विज्ञापन

10 of 10
बीएचयू में बवाल - फोटो : रोहित सोनकर
छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी की सूचना मिलने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची। पुलिस को भी बुलाया गया। तीन हॉस्टल में सर्च अभियान चलाया गया। इसमें बिरला सी हॉस्टल में एक बाहरी छात्र मिला। इसी हॉस्टल के कुछ कमरे खुले मिले, जिसमें छात्र नहीं मिले। वार्डन सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के माध्यम से सभी छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की गई है। -प्रो. संदीप पोखरिया, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें