भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मनोज तिवारी और रविकिशन के बाद तीसरे भोजपुरी स्टार हैं जिन्होंने भाजपा ज्वाइन किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
pawan singh
- फोटो : twitter
अमर उजाला ने 11 जुलाई को ही यह खबर दी थी कि पवन सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पवन सिंह ने सोमवार को पटना में आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा और अरुण सिंह और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।http://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/varanasi/manoj-tiwari-ravikishan-and-now-pawan-singh-will-join-bjp?pageId=2
विज्ञापन
3 of 7
pawan singh
- फोटो : facebook
इस अवसर पर पवन सिंह ने कहा कि मैं मोदी जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनकी वजह से राजनीति में आया हूं। मैं राजनीति में विधायक या सांसद बनने नहीं आया हूं।
4 of 7
pawan singh
- फोटो : facebook
पवन सिंह ने कहा कि मैं 25 साल से गाना गा रहा हूं और 10 साल से एक्टिंग कर रहा हूं। राजनीति में अभी तो मैं नया सिपाही भर्ती हुआ हूं, ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं बस यह कहा सकता हूं कि नरेंद्र मोदी मेरे आइडल हैं और उनके कहने पर मैं इस प्रेस रूम में झाड़ू भी लगा सकता हूं।
विज्ञापन
5 of 7
pawan singh
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि पवन सिंह के अब तक सैकड़ों एलबम आ चुके हैं। पहले पवन सिंह भक्ति गीत अधिक गाते थे। फिर धीरे-धीरे इनके गाने फेमस होने लगे। फिर तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों ने पवन को फेमस कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
pawan singh
- फोटो : twitter
पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की है। पवन सिंह की कई और फिल्में भी रिलीज होने वाली है।
11 जुलाई को भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने फेसबुक पर पवन सिंह की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि आज सुबह भोजपुरी फ़िल्मों के सुपर स्टार और गायक पवन सिंह ने पटना स्थित मेरे निवास पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मॉ. रामलाल जी से शिष्टाचार भेंट की।