फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार अंजली की मौत से सदमे में प्रशंसक, कहा-ये आत्महत्या नहीं...

Wed, 21 Jun 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 7
Anjali Srivastava - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री कृतिका चौधरी की मौत के बाद मायानगरी मुंबई में भोजपुरी फिल्म स्टार अंजली श्रीवास्तव की रहस्यमय तरीके से मौत से उनके प्रशंसक सदमे में हैं। उन्हें आत्महत्या की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 7
Anjali Srivastava - फोटो : अमर उजाला
मूल रुप से इलाहाबाद की रहने वाली भोजपुरी अभिनेत्री अंजली श्रीवास्तव का शव अंधेरी पश्चिम के जुहू लेन स्थित उसके घर में लटका मिला है। मुंबई पुलिस ने बताया कि बीते दो दिन से उसके परिजन फोन पर बात करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
Anjali Srivastava - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजनों ने फ्लैट के मालिक को फोन कर सूचित किया। फ्लैट मालिक ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां अंजली का शव छत से लटका हुआ मिला।

4 of 7
Anjali Srivastava - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री अंजली जुहू लेन स्थित परिमल सोसायटी के फ्लैट नंबर 501 में रहती थी। पुलिस को उसका कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं अंजली के प्रशंसक सदमे में हैं।   ​​
विज्ञापन

5 of 7
Anjali Srivastava - फोटो : अमर उजाला
उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि अंजली की मौत हो गई है। वे इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बता रहे हैं। अंजली के एक प्रशंसक आशुतोष सिंह ने लिखा कि दिल दुःख से भर गया जब तुम्हारे बारे में पता चला।
विज्ञापन

6 of 7
Anjali Srivastava - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मुझे अब भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि तुम्हारे जैसी हंसमुख दोस्त अब हमारे बीच नहीं रही। वहीं एक अन्य प्रशसंक आकाश श्रीवास्तव ने लिखा कि बहुत दुःखद खबर, इतनी अच्छी लड़की सुसाइड नहीं करेगी। यह हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Anjali Srivastava - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अंजली श्रीवास्तव ने भोजपुरी फिल्म खून-पसीना में पहली बार काम किया था और आखिरी बार कच्चे धागे फिल्म में किरदार निभाया था। इस किरदार की काफी तारीफ हुई थी। फिलहाल, वह क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया टीवी सीरियल में काम कर रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें