फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर सारनाथ पहुंचे मनोज सिन्हा, हजारों लोगों के साथ किया योग

Wed, 21 Jun 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
yoga day manoj sinha - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भगवान बुद्ध की शरण में पहुंचे। यहां भगवान बुद्ध के दर्शन किए और उन्होंने करीब दो हजार लोगों के साथ योग किया। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
yoga day manoj sinha - फोटो : अमर उजाला
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा ने योग कर सदा निरोग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। भगवान शंकर ने योग को विस्तार दिया। इससे लोगों को इस बारे में पता चला।
विज्ञापन

3 of 5
yoga day manoj sinha - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में स्वामी विवेकानंद ने बढ़ावा दिया। इसी का नतीजा है कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में 175 देशों ने अपना समर्थन दिया। इस आयोजन का नेतृत्व भारत को मिला।

4 of 5
yoga day manoj sinha - फोटो : अमर उजाला
मनोज सिन्हा ने कहा कि योग को हरेक देश सहयोग कर रहे हैं, यह काफी अच्छा है। भारत सरकार ने शिक्षा व्यवस्‍था में योग को अनिवार्य किया है। इस वर्ष से यह विश्वविद्यालयों में प्रभावी हो जायेगा। इस दौरान स्‍थानीय लोगों ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yoga day manoj sinha - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने मूल गंध कुटी विहार स्थित मंदिर में जाकर भगवान बुद्ध के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी का आह्वान किया, वे योग को अपनाएं और स्वस्‍थ रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें