अब तक कई सुपरहिट फिल्में देने वाले भोजपुरी फिल्मों के 'जुबली स्टार' दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनकी सुपरहिट फिल्म का सिक्वल है। आगे की स्लाइड में जानें उनकी फिल्म और देखें पहला पोस्टर...
विज्ञापन
2 of 7
Nirahua Amrapali Dubey
- फोटो : अमर उजाला
निरहुआ एक एक ऐसे स्टार हैं कि जिनके नाम से भोजपुरी में कई सुपरहिट फिल्में बनीं हैं और अब उनका सिक्वल बन रहा है। निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ सटल रहे, निरहुआ चलल ससुराल के बाद अब वह 'निरहुआ चलल अमेरिका' के साथ धूम मचाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Nirahua
- फोटो : social media
अब तक गांव की पगडंडियों पर प्यार की पींगे बढ़ाने वाले जुबली स्टार निरहुआ इस बार सपनों के देश अमेरिका में अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे। निरहुआ ने गुरुवार को इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया। इस पोस्टर में निरहुआ चार घोडों वाले रथ पर सवार हैं और अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
4 of 7
Nirahua Amrapali Dubey
- फोटो : facebook
फिल्म के प्रोड्यूसर नासिर जमाल और एजाज अहमद तथा निर्देशक वाई जितेंद्र हैं। संगीत धनंजय मिश्रा, ओम झा और भोले शाह का है। बता दें कि यूपी के गाजीपुर में जन्मे निरहुआ के घर में साइकिल तक नहीं थी। कहीं आने-जाने के लिए पैदल ही सफर तय करना पड़ता था।
विज्ञापन
5 of 7
Nirahua Amrapali Dubey
- फोटो : facebook
साल 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एलबम 'निरहुआ सटल रहे' आया और मार्केट में सुपरहिट हो गया। इसी से वे स्टार बन गए थे। इसी एलबम के बाद उनकी निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ सटल रहे, निरहुआ चलल ससुराल जैसी सुपरहिट फिल्में बनीं।
विज्ञापन
6 of 7
nirahua
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दिनेश लाल यादव पीछे मुड़कर नहीं देखा। बताया जाता है कि वह अब एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। आज दिनेश लाल यादव साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं वो सभी हिट रहती हैं। 2015 में आईं उनकी पांचों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की और ब्लॉकबस्टर रहीं।
इस बार ईद पर भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल निरहुआ अपनी एक्शन पैक फिल्म के जरिये सलमान खान को टक्कर देने जा रहे हैं। निरहुआ की फिल्म 'जिगर' ईद के दिन यानि 23 जून को रिलीज़ होगी। इसी दिन सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज होने जा रही है।