फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र की इस गुफा में रावण ने रचाया था गंधर्व विवाह, देखें तस्वीरें

Fri, 09 Jun 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Written by: कौशलेंद्र पांडेय
विज्ञापन
1 of 7
caves - फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक सुषमा से भरपूर यूपी का सोनभद्र जिला राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यह जिला, सांस्‍कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को अपने आप में समेटे है। यहां की गुफाओं से रामायण काल की यादें जुड़ी है।  अनपरा से महज चालीस से पचास किमी की दूरी पर रामायण काल के जीवंतता की जीती-जागती प्रमाण माड़ा की गुफाएं है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरे..
विज्ञापन

2 of 7
cave - फोटो : अमर उजाला
माड़ा की गुफाएं सातवीं-आठवीं सदी की शैलोत्कीर्ण रॉक कट गुफाएं हैं जिनकी तुलना अजंता और एलोरा की गुफाओं से की जाती है। यह राक कट गुफाएं भारत की प्राचीन धरोहर है। जानकार इनमें मानव सभ्यता का इतिहास छुपे होने का दावा करते हैं। जंगल के बीच स्थित माड़ा गुफा के अलग-अलग हिस्से को रावण माड़ा, विवाह माड़ा, शंकर माड़ा, जलजलिया माड़ा, गणेश माडा आदि नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
cave - फोटो : अमर उजाला
अनपरा से महज चालीस से पचास किमी की दूरी पर रामायण काल के जीवंतता की जीती-जागती प्रमाण माड़ा की गुफाएं है। यह गुफाएं अब बिल्कुल बदहाल हो चुकी है। मान्यता है कि रावण ने मंदोदरी के साथ इन्हीं गुफाओं में गंधर्व विवाह रचाया था। रावण माड़ा नामक गुफा में नटराजन की नृत्य करती मूर्ति, पत्थर ढोते वानरों के चित्र, देवी देवताओं के चित्र के साथ बने रहन सहन कक्ष भी प्राचीन सभ्यता की कहानी कहते नजर आते हैं।

4 of 7
cave - फोटो : अमर उजाला
माड़ा से चंद किमी की दूरी पर झिग्गा झरिया पर्यटन स्थल भी मन मोह लेता है। अखिल भारतीय उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एसके गौतम कहते हैं कि अगर पर्यटन कारीडोर विकसित कर दिया जाए तो जहां इसका सीधा वाराणसी से जुड़ाव हो जाएगा। वहीं ऐसे समय, जब बड़े शहरों में (बारिश के समय) पर्यटन उद्योग मंदी की मार झेलने होता है। उस समय यह बेहतर विकल्प साबित होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
caves - फोटो : अमर उजाला
अब सोनभद्र और सिंगरौली में पर्यटन कॉरीडोर बनाकर महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित करने की मांग उठने लगी है। जिले से सटे सिंगरौली के माड़ा में रामायण काल की थाती संजोए माड़ा की गुफाओं का प्रमुखता से जिक्र करते हुए केंद्रीय पर्यटन संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा को पत्र भेजकर पहल की मांग की गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
caves - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र और सीमावर्ती राज्यों की एरिया धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से काफी समृद्ध है।  पत्र के जरिये कहा है कि माड़ा को केंद्र बनाते हुए पहल को मूर्त रूप दिया  जाए तो न केवल ऊर्जांचल की पर्यटन के मानचित्र पर अलग पहचान बनेगी बल्कि इससे सोनभद्र-सिंगरौली दोनों को लाभ होगा।        
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cave - फोटो : अमर उजाला
 प्राकृतिक सुषमा से भरपूर यूपी का सोनभद्र जिला राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यह वह जिला है जहां विंध्‍य पर्वत के दक्षिण - पूर्वी सीमा में स्थित है और यहां पूर्व से पश्चिम की ओर सोन नदी बहती है। सोनभद्र पर्यटन में विशाल सांस्‍कृतिक और ऐतिहासिक महत्‍व है और यहां कई प्राचीन स्‍मारकों, किलों और इमारतों का घर है। यह वह प्राचीन भूमि है जहां महाभारत युग के प्रतीकों के अलावा रामायण काल के प्रतीक भी मिलते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें