भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टरार भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ 24 अगस्त से सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म प्रमाणान बोर्ड द्वारा ‘यूए’ सर्टिफाइड फिल्म ‘संघर्ष’ को काफी सराहना मिल रही है।‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’ अभियान में शामिल फिल्म ‘संघर्ष’ वाकई बेटियों की पक्षधर है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मंगलवार को अभिनेता खेसारीलाल यादव वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म के बारे में कई सारी चर्चाएं की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
khesari lal yadav
- फोटो : amar ujala
वाराणसी के तेलियाबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेसारी लाल यादव ने कहा कि आज तक जो लोगों के मन में भोजपुरी फिल्मों के प्रति फूहड़ता और गंदगी का भाव भरा हुआ है वह ‘संघर्ष’ फिल्म देखने के बाद बदल जाएगी। फिल्म की कहानी बाप बेटी के संघर्ष की कहानी है। कहा कि यह फिल्म लोगों के जीवन में एक अपनी अलग पहचान बनाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
khesari lal yadav
- फोटो : amar ujala
बता दें कि ऐसा पहली बार है कि कोई भोजपुरी फिल्म मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई है, जहां फिल्म को जबरदस्त रेस्पांस मिला है। इस फिल्म में अधिक से अधिक बाप बेटी और पारिवारिक रिश्तों के बारे में बताया गया है। वहीं सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’ योजना को पर्दे पर फिल्माया गया है। कहा कि यह फिल्म समाज के लिए आईना है। इसलिए इसे जरूर देखें। अगर आप देखेंगे तो कहेंगे ऐसी ही फिल्में बननी चाहिए।
4 of 6
khesari lal yadav
- फोटो : amar ujala
अश्लीलता के सवाल पर खेसारी ने कहा कि अगर आप इस फिल्म को देखेंगे तो दुनिया को बता सकेंगे कि भोजपुरी फिल्में भी अच्छी बनती है। बिना देखे अगर कोई सवाल करेंगे, तो उसका जवाब हम भी नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
khesari lal yadav
- फोटो : amar ujala
इस दौरान खेसारी लाल यादव के आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक तेलियाबाग स्थित सिनेमा हॉल के पास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खेसारी लाल यादव का स्वागत किया।
खेसारी लाल यादव ने अपपने चर्चित गानों को सुनाकर उनका आभार व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम में आलोक दुबे, हरकेश यादव, भोला सिंह, स्थानीय कलाकार संतोष पहलवान, रत्नाकर कुमार, राज पाटिल, जितेंद्र गुलाटी सहित कई फिल्मों के सहायक कलाकार उपस्थित रहे।