एक चैनल पर आने वाले शो के ग्रैंड फिनाले में शिरकत करने के लिए वाराणसी में भोजपुरी के कई सुपर स्टार पहुंचे। अस्सी घाट पर हुआ कार्यक्रम में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आकर्षण का केंद्र रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
amrpali
- फोटो : अमर उजाला
ग्रैंड फिनाले के फाइनलिस्ट को सपोर्ट करने आए इन भोजपुरी सितारों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। भोजपुरी फिल्मों की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ओम प्रकाश लाल यादव, विजय लाल यादव, मनोज टाइगर तथा अन्य ने ग्रैंड फिनाले के शीर्ष प्रतिभागियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
3 of 6
amrpali
- फोटो : अमर उजाला
सितारों से भरपूर कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों ने भी शिरकत की। गंगा की मौजों पर यह कार्यक्रम चलता रहा। दर्शकों ने जमकर इस आयोजन का लुत्फ उठाया। शो के फाइनल में पहुंचने के लिए तीन फाइनलिस्ट अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन करते नजर आए।
4 of 6
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम से इतर बातचीत में निरहुआ ने भोजपुरी के विकास पर बात की। उन्होंने कहा कि इस भाषा की विकास जरूरी है। इसके लिए हमारे जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
bhojpuri
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में फिल्म सिटी बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा जरूरी शहर की बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने की जरूरत है। निरहुआ ने कहा कि अच्छी अस्पताल , सड़कें अच्छी बनें और बिजली 24 घंटे मिले तो फिल्म सिटी अपने आप विकसित हो जाएगी।
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भोजपुरी के मात्र एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके नाम से भोजपुरी की कई फिल्में बन चुकी हैं। ये सभी फिल्में काफी हिट भी रही हैं। निरहुआ के नाम पर अब तक कई भोजपुरी फिल्में बन चुकी हैं।