फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मंडप में बैठकर इंतजार करता रहा दूल्हा, नहीं आई दुल्हन, लौटी बारात

Tue, 20 Jun 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सात जन्मों तक साथ रहने की आस लेकर ससुराल जाने वाले दूल्हे को शादी से पहले दुल्हन ने बड़ा झटका दे दिया। दूल्हा मंडप में इंतजार करता रह गया लेकिन दुल्हन नहीं आई। आगे की स्लाइड में जानें पूरी कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात जश्न का माहौल था। घर में हर तरफ रंगीन लाइट लगाई गई थी। दूर से ही देखकर लग रहा था, इस घर में बारात आई है। लड़की के घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था। हर तरफ खुशियों के रंग बिखरे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शाम को बारात आती है। हर तरफ शोर शुरू हो जाता है। बाराती-घराती डीजे की धुन पर नाचते लगते हैं। दुल्हन के घर वाले मिठाई और शर्बत से बारातियों का जोरदार करते हैं। द्वारचार की रस्म अदा होने के बाद बाराती जनवासे में लौट आए।

4 of 7
marriage
इसके बाद विवाह के लिए पुरोहित दूल्हे के परिवार के साथ विवाह मंडप में पहुंचे ताकि शादी की रस्म पूरी की जा सके। थोड़ी देर बाद दुल्हन को भी बुलाया गया। लोग दुल्हन का इंतजार करते-करते थक गए लेकिन वह नहीं आई। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
दुल्हन के इस व्यवहार से सब आवाक रह गए। दुल्हे के परिवार वालों ने इस व्यवहार का कारण पूछा तो पता चला कि तिलक में दी गई बाइक शादी में नहीं लाई गई है। इसलिए दुल्हन शादी के मंडप में नहीं आएगी। इसके बाद मान-मनौवल का भी दौर चला, इससे कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
marriage
मामला बढ़ता देख किसी ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा लाई। थाने में घंटों चली पंचायत के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ। पुलिस शांतिभंग की आशंका देखते हुए लड़के और लड़की के पिता को धारा 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
marriage logo - फोटो : google
उधर, लड़की के पिता का कहना था कि विवाह के समय ही यह हाल है तो आगे मेरी लड़की के साथ कैसा बर्ताव करेंगे। बता दें कि बारात सुरियावां क्षेत्र के एक गांव से आई थी। दुल्हन के इस बर्ताव की इलाके में काफी चर्चा रही। ​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें