भोजपुरी फिल्मों की 'हेलन' के नाम से मशहूर 'आइटम क्वीन' सीमा सिंह बड़ें पर्दे पर जल्द ही एक और धमाका करने जा रही हैं। इस सिलसिले में वह बनारस आई हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 7
seema singh
- फोटो : facebook
भोजपुरी फिल्म 'कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के' के जरिये अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सीमा सिंह ने अब तक 400 से अधिक फिल्मों में आइटम सांग किए हैं। यह अपने आप में रिकार्ड है। उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी, तमिल, राजस्थानी, गुजराती, बंगाली भाषा की फिल्मों में आइटम सांग किया।
विज्ञापन
3 of 7
seema singh
- फोटो : facebook
इस 'वेरी हॉट' अभिनेत्री की लोकप्रियता का आलम यह है कि कई फिल्मकार उन्हें अपने लिए लकी मानते हैं। मूल रुप से यूपी के इलाहाबाद की रहनी वाली सीमा सिंह हमेशा से ही फिल्मों में आना चाहती थीं। लेकिन उनके पिता इसके खिलाफ थे।
4 of 7
seema singh
- फोटो : facebook
कहते हैं जहां चाह है वहीं राह है। कुछ ऐसा ही हुआ सीमा सिंह के साथ। उन्होंने स्टेज शो करना शुरू कर दिया और फिर मां की मदद से माया नगरी मुंबई का रुख किया। मुंबई में उन्होंने सुपरस्टार पवन सिंह के साथ 'चोखा बनल दामाद' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
5 of 7
seema singh
- फोटो : facebook
सीमा सिंह अब एक और धमाका करने जा रही हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'नथुनिया पे गोली मारे-2' रिलीज होने जा रही है। भोजपुरी फिल्मों के चर्चित निर्देशक अजय श्रीवास्तव की इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस, रोमांस और ड्रामा से भरपूर है।
विज्ञापन
6 of 7
seema singh
- फोटो : अमर उजाला
सीमा सिंह की यह फिल्म 'नथुनिया पे गोली मारे' का सिक्वल है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में हुई है। फिल्म में सीमा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा जो अब तक भोजपुरी फिल्मों में नहीं दिखा है।
सीमा सिंह ने अपनी एक फिल्म ‘लड़ब मरते दम तक’ में 6 आयटम सांग किए थे। यही नहीं अब तक अपने आइटम डांस के ज़रिये लोगों के होश उड़ाने वाली सीमा सिंह ने इसी फिल्म में इन्स्पेक्टर के किरदार में बदमाशों के छक्के भी छुड़ाए थे।