फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: राष्ट्रपति के आने से पहले चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस और ठेलेवालों के बीच कहासुनी

Sat, 13 Mar 2021 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसकर्मियों से हुई कहासुनी। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के पहले वाराणसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सुबह से ही संभावित रूटों पर लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी दी जा रही कि सड़क से अपना सामान हटा लें। पीछे चलने वाली अतिक्रमण हटाओ दस्ता अभियान की गाड़ियां सामान हटाने के साथ जब्त कर रही हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
इसे लेकर दुकानदारों और अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के बीच कहासुनी भी हुई। सर्किट हाउस, कचहरी, तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया, चौक, लंका, सुंदरपुर आदि इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम हटाने में लगे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ साफ-सफाई पानी का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। डिवाइडरों के आसपास से गंदगी हटाई जा रही है। उसे साफ किया जा रहा है।

4 of 5
president ramnath kovind in varanasi - फोटो : president ramnath kovind in varanasi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज बनारस आ रहे हैं। तीन दिवसीय दौरे के बीच वह मिर्जापुर और सोनभद्र जिला भी जाएंगे। राष्ट्रपति के आने से पहले जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटा हुआ है। उनके आने से पहले फ्लीट रिहर्सल किया गया। राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने शाम से आम लोगों के लिए दशाश्वमेध घाट पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं, शहर में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला
शाम साढ़े 5 बजे के बाद घाट प्रवेश पर रोक
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शनिवार को आम आदमी के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। शाम 5.30 के बाद घाट पर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखने के लिए आने वाले आगंतुकों व दर्शनार्थियों से अपील की है कि 13 मार्च को राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शाम 5.30 बजे के बाद घाट पर प्रवेश रोक दिया जाएगा। गंगा आरती के लिए शाम 5.30 के र्पू्व घाट पर प्रवेश किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें