विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और स्कूलों में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया है। सभी कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क और सैनिटाइजर की अनिवार्यता लागू की गई है। काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि 16 फरवरी को वसंत पंचमी पर पूर्व सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग तथा रवि योग एक साथ बन रहे हैं। वहीं, मंगलवार का दिन इसको अत्यंत शुभ बना रहा है। इसके अलावा मकर राशि में गुरु, शनि, शुक्र तथा बुध एक साथ होंगे। मंगल अपनी स्वराशि में विराजमान रहेंगे।