पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस समारोह के मौके पर बुधवार को पूर्वांचल के कई जिलों में तरह तरह आयोजन हए। प्रदर्शन कर पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई। वाराणसी में महासंग्राम यात्रा निकाली गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 8
phoolan devi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के निषादराज कल्याण समिति की ओर से बुधवार को फूलन देवी के शहादत दिवस पर महासंग्राम यात्रा निकाली गई। नरिया स्थित चौधरी लॉन से निकाली गई यात्रा का शुभारंभ सपा के एमएलसी व प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर राजपाल कश्यप ने किया। यात्रा सुंदरपुर, नेवादा, भिखारीपुर, चितईपुर, आखरी बायपास माधोपुर होते हुए श्रद्धांजलि सभा तक पहुंची।
विज्ञापन
3 of 8
phoolan devi
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में समाजवादी पाटी ने बुधवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने पकरी तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि हमें गर्व है कि उन्होंने हम सबका संसद में प्रतिनिधित्व किया। गरीबी से निकल कर मुकाम हासिल करने वालीं फूलन देवी को सपा ने सम्मान दिया, जिससे वह दलितों और गरीबों की आवाज बन गईं।
4 of 8
phoolan devi
- फोटो : अमर उजाला
मऊ के मुंशीपुरा में फूलन सेना के तत्वावधान में वीरांगना फूलन देवी का बलिदान दिवस बुधवार को मनाया गया। सेना के अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि एक हिस्सा अधिकार एवं राजनैतिक भागीदारी की मांग करने के कारण सांसद फूलन देवी की हत्या कर दी गई कहा कि फूलन देवी का अधूरा मिशन फूलन सेना करेगी।
फूलन सेना विधान सभा घोसी की बैठक बुधवार को नगर के पकड़ी मोड़ के पास हुई।
विज्ञापन
5 of 8
phoolan devi
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन कर पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमलाशंकर बिंद ने प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रमासपा नेताओं ने स्व. फूलन देवी के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
6 of 8
बैंडिट क्वीन फूलन देवी
चंदौली में भारत वंशीय बिंद स्वजातिय सेवा समिति के सदस्यों द्वारा सावजी पोखरे पर पूर्व सांसद फूलनदेवी का स्मृति दिवस मनाया गया। लोगों ने पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों की अगुआई किया। समाज के लोगों उनके बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
बैंडिट क्वीन फूलन देवी
गाजीपुर जिले के हेतिमपुर गांव स्थित संत जूड़ेदास शिव मंदिर परिसर में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी का सत्रहवां बलिदान दिवस क्षेत्र के बुधवार को मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शिवकुमार बिंद ने कहा कि स्व. फूलन देवी समाज के दबे, कुचले, गरीब तबके के लोगों के सम्मान हक अधिकार के लिए संघर्ष करती रहीं। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी (प्रमासपा) की ओर से बुधवार को सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में वक्ताओँ ने कहा कि वह हमेशा शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है।
वाराणसी के शूलटंकेश्वर मंदिर माधोपुर में बुधवार को पूर्व सांसद फूलन देवी के 17वें शहादत दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।