ढांचा विध्वंस के मामले में आरोपियों के बरी होने की खुशी में रामभक्त झूम उठे। वाराणसी के लमही स्थित इंद्रेश नगर में रामभक्त हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने ढोल, ताशा बजाकर और मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया।
बुधवार को मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सत्यमेव जयते कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नाजनीन अंसारी ने भगवान श्रीराम की तस्वीर को लड्डू खिलाकर सत्यमेव जयते कहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
नाजनीन अंसारी ने कहा कि हिन्दू नेताओं को बदनाम करने की साजिश बेनकाब हो गई। सनातन धर्म शांति, सद्भावना और प्रेम का संदेश देता है लेकिन भगवान श्रीराम में नाम पर कोई समझौता किसी से नहीं हो सकता।
वह चाहे लुटेरा बाबर ही क्यों न हो। हिन्दू नेताओं का बरी होना राष्ट्रद्रोहियों के मुंह पर तमाचा है। 28 सालों से बदनामी झेल रहे रामभक्तों को अदालत ने न्याय और सम्मान दोनों दिया है।
डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि रामभक्तों की विजय से सनातन धर्म की विजय हुई है। इस दौरान अर्चना भारतवंशी, नजमा परवीन, नगीना, डॉ मृदुला जायसवान, सुनीता श्रीवास्तव, मैना देवी, पूनम श्रीवास्तव, सरोज देवी, रमता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।