फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ प्रधान हत्याकांड: दूसरे दिन गांव में पसरा सन्नाटा, भारी पुलिस बल तैनात, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sun, 16 Aug 2020 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 9
Azamgarh pradhan murder case - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में बांसगांव के प्रधान और पुलिस की गाड़ी से मृत बालक सूरज का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। भारी फोर्स और अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों के शव अलग-अलग कब्रिस्तान में दफन किए गए। वहीं मृतक प्रधान के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। घटना के दूसरे दिन पूरे क्षेत्र में माहौल शांत रहा, गांव में सन्नाटा पसरा रहा।  पुलिस और पीएसी के जवान लगातार गस्त करते रहे। आपको बता दें कि बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम पुत्र सुखराम की बदमाशों ने घर से बुलाकर गांव स्थित श्री कृष्ण पीजी कालेज के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 9
चौकी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाश मृत प्रधान के घर पहुंचकर घटना की सूचना दिए और फिर भाग निकले। प्रधान की हत्या की जानकारी होने पर भारी संख्या में पुलिस बल गांव की ओर रवाना हुई। इसी दौरान पुलिस की एक गाड़ी ने अनियंत्रित होकर बोगरिया चौकी के पास 12 वर्षीय सूरज को रौंद दिया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। 

4 of 9
जले हुए वाहन - फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित लोगों ने प्रधान के हत्यारोपी के घर पर तोड़फोड़ करने के साथ ही बोगरिया चौकी पर भी तोड़फोड़ व आगजनी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस महकमे को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि 20 से 25 राउंड फायरिंग भी पुलिस की तरफ से की गई। 
विज्ञापन

5 of 9
वाहनों में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया। रात दस बजे पुलिस ग्रामीणों को शांत करा सकी और दोनों शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद दोनों शव शनिवार को गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस चौकी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
नामजद आरोपियों में भोलू उर्फ विवेक सिंह पुत्र विजेंदर सिंह, सूर्यांश कुमार दुबे पुत्र गुड्डू दुबे, विजेंद्र उर्फ गप्पू पुत्र राम नगीना सिंह,  वसीम पुत्र मुस्तफा उर्फ टमाटर शामिल हैं। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई। एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शी समेत अन्य आलाधिकारी दिन भर क्षेत्र में जमे रहे।
विज्ञापन

7 of 9
विपाल करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृत प्रधान के परिजनों को दिया गया 10 लाख का चेक
बदमाशों की गोली से मृत प्रधान सत्यमेव जयते के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंच कर परिजनों को चेक प्रदान किया।

8 of 9
भीड़ ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एससी-एसटी उत्पीड़न में प्रावधानितन सवा आठ लाख की आधी धनराशि भी परिजनों को दी गई। इसके अलवा मृत बालक सूरज के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख का चेक दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधान के परिवार को 412000 का चेक कागजात आदि की कवायद पूरी होने के बाद और प्रदान किया जाएगा।
 
विज्ञापन

9 of 9
भीड़ ने वाहनों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
छावनी में तब्दील रहा पूरा क्षेत्र
घटना के दूसरे दिन भी पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। दिन भरा आलाधिकारी जहां गस्त करते रहे तो वहीं पुलिस व पीएसी के जवान भी दिन पर तैनात रहे। गांव के साथ ही आसपास के बाजारों में भी पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। सीओ लालगंज अजय यादव के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर जुटी नजर आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें