फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में दुर्लभ संयोग में हुआ अटलजी का अस्थि विसर्जन

Sun, 26 Aug 2018 11:31 AM IST
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
atal bihari - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश काशी में मां गंगा की गोद में समाहित हो गया। अटल जी को काशी से लगाव था और यहीं गंगा की गोद में वह लीन हो गये। जिस समय अटलजी का अस्थि कलश गंगा में विसर्जित किया गया, उस समय दुर्लभ संयोग था। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
atal bihari - फोटो : अमर उजाला
चतुर्दशी तिथि का शोभन योग, सावन माह, शिव की नगरी, शनिवार का दिन, मां गंगा की गोद, मूसलाधार बारिश...। इस दुर्लभ संयोग में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को मोक्ष की कामना से यहां विसर्जित किया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
atal bihari - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश प्रसाद मिश्र और ज्योतिषी कंचन चतुर्वेदी ने बताया कि शिव पुराण में उल्लेख है कि तिथियों में चतुर्दशी शंकर का दिन है। शाम पौने छह से सवा छह बजे के बीच अस्थि विसर्जन के दौरान शोभन योग था। इसे शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन चंद्रमा राशि पर मोक्षदायिनी गंगा में बारिश के बीच विसर्जन बहुत शुभ है।

 

4 of 6
atal bihari - फोटो : अमर उजाला
अस्थियां विसर्जित होने के बाद बारिश की रफ्तार कम हुई। इससे पूर्व फूलपुर से राजेंद्र प्रसाद घाट के बीच कई स्थानों पर 11, 21 और 51 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। 

 
विज्ञापन

5 of 6
atal bihari - फोटो : अमर उजाला
जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही कभी धीमी तो कभी तेज गति से मेघ बरसने के बावजूद लोग यात्रा से लोग जुड़ते चले गए और कारवां बन गया। कोई गाड़ी तो कोई पैदल ही यात्रा के साथ चला।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
atal bihari - फोटो : अमर उजाला
32 स्थानों पर पुष्पार्चन के अलावा घाट तक महिलाएं छतों से पुष्पवर्षा कर रही थीं। सपा, कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने जगह-जगह पुष्प चढ़ाएं। कई जगह हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिमों के साथ-साथ सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें