फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही स्थित ननिहाल पहुंचे अरुणाचल प्रदेश राज्यपाल, अपनों से मिल हुए भावुक

Mon, 16 Apr 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 4
bd mishra - फोटो : अमर उजाला
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र आज कल भदोही प्रवास पर हैं। वो रविवार को औराई क्षेत्र के नटवा गांव स्थित अपने ननिहाल पहुंचे। राज्यपाल के साथ पुत्र नीलोत्पल मिश्र भी थे। बीडी मिश्र ने नटवा गांव में बचपन के मित्रों से मिले और उनका हाल चाल पूछा। बचपन की यादों को साझा कर भावुक हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
विज्ञापन

2 of 4
bd mishra - फोटो : अमर उजाला
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र ने अपने मामा के लड़के भार्गव शुक्ल, गोविंद, रामकिशोर और घनश्याम शुक्ला से भेंट कर उनका हालचाल पूछा। अपने बचपन के मित्र लालजी शुक्ला से गले मिलकर वह गदगद नजर आए। राज्यपाल जब ननिहाल पहुंचे तो लोग उनके स्वागत के लिए दौड़ पड़े। यहां पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। करीब तीन घंटे तक राज्यपाल रहे और अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की। 

 
विज्ञापन

3 of 4
bd mishra - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को राज्यपाल बीडी मिश्र ज्ञानपुर स्थित जीआईसी कॉलेज पहुंचे। यहां छात्रों से बात करते हुए कहा कि चीन बॉर्डर की एक एक इंच भूमि की सुरक्षा के लिए सेना तैयार है। बता दें कि बीडी मिश्र भदोही जिले के ही कठौता गांव के निवासी हैं। वो रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं। वह इन दिनों अपने गृह जनपद भदोही में हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
bd mishra - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जीआईसी और केएनपीजी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है। इसलिए इन दोनों कॉलेजों में पहुंचकर पुरानी यादें ताजा की। सेना में रहने के दौरान ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने कई ऐसे बड़े कार्य किए जिसे याद कर हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने 1993 में अमृतसर से हाईजैक हुए विमान से बिना किसी हानि के 124 यात्रियों को सकुशल बचाया था। साथ ही वे चीन-भारत युद्व व पाकिस्तान से हुए युद्व के दौरान भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें