राधाकृष्ण की अनूठी प्रेम कहानी पर बने टीवी शो 'राधाकृष्ण' के प्रमोशन के लिए अदाकारा अरीना डे काशी पहुंचीं। एक अक्तूबर से यह सीरियल हर सोमवार से शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होगा। सीरियल के पहले राधा-कृष्ण के प्रेम का संदेश फैलाने के लिए स्टार भारत ने एक अनूठी बांसुरी यात्रा शुरुआत की है। 10 फीट की बांसुरी वृंदावन-मथुरा से अपनी यात्रा शुरू की जो बुधवार को काशी से होकर इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
arina dey
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड हो या टेलीविजन दोनों जगह पश्चिम बंगाल की इंडस्ट्री से आए कलाकारों ने अपनी पहचान बनाई है। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है अरीना डे का। स्टार भारत के शो मुस्कान में सिंगल मदर आरती का किरदार निभा रहीं अरीना का यह पहला हिंदी प्रोजेक्ट है। बंगाली थिएटर और टीवी में काम कर चुकीं अरीना अपने कॅरियर में दोनों इंडस्ट्रीज को अहम मानती हैं। स्टार भारत के नए शो राधाकृष्ण के प्रमोशन के लिए अरीना बुधवार को काशी आई थीं।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : self
पहली बार काशी आई अरीना सीरियल में डांसर का किरदार निभा रहीं। अपनी मां को सबसे ज्यादा अपने करीब मानने वाली अरीना कहती हैं कि आरती का किरदार मेरे रियल लाइफ से बहुत अलग है। सीरियल में मां का रोल निभा रही हूं। वहीं रियल लाइफ में मैं बहुत बेपरवाह, चुलबुली और अपनी मां पर निर्भर हूं। यह कहानी मेरे निजी जिंदगी से काफी मिलती- जुलती है। जब मैं छोटी थी तो पापा जॉब की वजह से व्यस्त रहते थे तो मां से ही चिपकी रहती थी। जब मैं पापा को मिस करती तो वह वो मुझे समझातीं थीं।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
आज वही सब मैं आरती बनकर जी रही हूं। बनारस पहली बार आई हूं और जब मैंने अपनी मां को बताया कि तो उन्होंने मुझे बनारसी साड़ी लाने के लिए कहा। कोलकाता के बाद मुंबई इंडस्ट्री में काम करने में फर्क को लेकर अरीना कहती हैं दोनों इंडस्ट्री मेरे लिए एक जैसी ही है। मैं लकी हूं कि मुझे मुंबई में भी बहुत सपोर्टिव लोग मिले। मैं अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन हूं।
स्टार भारत का सीरियल राधाकृष्ण भारतीय संस्कृति की सबसे लोकप्रिय प्रेम कथाओं में से एक भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी के नि:स्वार्थ प्रेम की महागाथा है। एक अक्तूबर से यह सीरियल हर सोमवार से शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होगा। सीरियल के पहले राधा-कृष्ण के प्रेम का संदेश फैलाने के लिए स्टार भारत ने एक अनूठी बांसुरी यात्रा शुरुआत की है। इसके माध्यम से हर किसी को राधाकृष्ण के पवित्र प्रेम का समीप से अनुभव होगा।