फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य की मांग कर रही महिला ने वाराणसी में फूंक दी वॉल्वो बस, मची भगदड़, देखें तस्वीरें 

Thu, 20 Sep 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर आंदोलनरत वंदना रघुवंशी ने बुधवार की सुबह वाराणसी कैंट बस अड्डे पर खड़ी वाल्वो बस में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी बस देख यात्रियों, रोडवेज कर्मियों और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। आननफानन में 60 से ज्यादा बसों को बस अड्डे से बाहर निकाला गया। लगभग एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
 
विज्ञापन

2 of 6
जलती बसें - फोटो : amar ujala

बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने वंदना रघुवंशी को पकड़ कर रोडवेज पुलिस चौकी को सौंप दिया। सिगरा थाने में वंदना के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना के कारण बस अड्डा परिसर में लगभग एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही और अंधरापुल-इंग्लिशिया लाइन मार्ग पर जाम लग गया।
पुलिस हिरासत में वंदना ने बताया कि एक अरसे से उसके संगठन के लोग पूर्वांचल राज्य की मांग के लिए अनशन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इसी शहर में आते हैं, लेकिन मुलाकात का समय नहीं देते हैं। इस वजह से प्रशासन और शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए उसने बस में आग लगाई। 
कैंट बस अड्डे के प्लेटफार्म नंबर चार पर लखनऊ जाने के लिए वाल्वो बस (यूपी32 डीएन 0184) तैयार खड़ी थी और यात्री बैठ रहे थे। चालक मुकेश कुमार का आरोप है कि पूर्वांचल राज्य जनांदोलन की वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव वंदना रघुवंशी बस में घुसी और पीछे की सीट पर जाकर बैठ गई। 
 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala

पांच मिनट बाद अचानक वह आग-आग कहते हुए उठी और अन्य यात्रियों से भी बाहर निकलने के लिए कहा। बस में अंदर की तरफ पिछले हिस्से में आग की लपटें उठती देखकर यात्री, परिचालक और चालक सब तेजी से नीचे उतरे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया और बस के शीशे धमाके के साथ चटकने लगे। प्लेटफार्म नंबर तीन व पांच के साथ आसपास खड़ी बसों को हटाया जाने लगा। 15 मिनट के अंदर पूरी बस धूं-धूं कर जल गई। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि प्लेटफार्म के ऊपर की छत जगह-जगह चिटक गई और उसके प्लास्टर टूट-टूट कर गिरने लगे। आधे घंटे बाद 11:20 बजे के लगभग पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बस खाक हो चुकी थी। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को 15-20 मिनट लगे। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने बस से नमूने इक ट्ठे किए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
उधर, आग लगाने के बाद बस से बाहर निकली महिला ने पेट्रोल की पॉलिथीन और पूर्वांचल राज्य से जुड़े पंफलेट लोगों के बीच फेंकने शुरू किए। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि 15 अगस्त से संगठन के लोग अनशन कर रहे हैं पर कोई ध्यान नही दे रहा है। अब सब ध्यान देंगे और हमारी मांग पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें