फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीयात्राः म्यूजिकल नाइट में अमित त्रिवेदी ने आईआईटीयंस को खूब थिरकाया,देखें तस्वीरें..

Tue, 23 Jan 2018 10:56 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बीएचयू में काशी यात्रा की म्यूजिकल नाइट ऐतिहासिक रहा। संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी के गीतों पर रविवार को काशी यात्रा-2018 की अंतिम निशा में छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
 
विज्ञापन

2 of 9
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला


बीएचयू के एडीवी मैदान पर शाम सात बजे अमित त्रिवेदी ने जब मंच संभाला तो तालियों की गड़गड़ाहट से भावी इंजीनियरों ने उनका स्वागत किया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा। 
 
विज्ञापन

3 of 9
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला

माहौल का मिजाज भांपते हुए अमित ने अपने सुनने वालों को भी निराश नहीं किया और लुटेरा फिल्म के गीत ‘मुझे छोड़ दो मेरे हाल पे’ से शुरूआत की। 
इस गीत के शुरू होते ही खचाखच भरे मैदान एडीवी में ऊर्जा का संचार हो गया। एक के बाद एक कई बॉलीवुड नगमों पर आईआईटीयंस झूमते रहे। 

 

4 of 9
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे तक चले इस आयोजन में अमित ने उड़ता पंजाब, ओ रे परिंदे, नैनों में छाया परदेशी, हो शुभारंभ या शुभारंभ मंगल बेला आई, है फितूर तेरा जैसे गीतों की झड़ी लगा दी। रूठे ख्वाबों को मिटा देंगे, दिल तेरा हो गया, लव यू जिंदगी जैसे गानों से सभी का दिल लूट लिया।


 
विज्ञापन

5 of 9
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आईआईटियंस की मांग पर उन्होंने दा उड़ता पंजाब सुनाकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह का संचार कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक कई गीत सुनाए। जिस पर आईआईटीयंस भी झूमने लगे। लव यू जिंदगी और मैं परेशान-परेशान गीत जैसे ही शुरू किया तो वहां की फिजा बदल गई। 
 
विज्ञापन

6 of 9
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के सिंगर ने रूठे ख्वाबों को मना लेंगे, गल मिट्ठी- मिट्ठी बोल, हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गये, आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई, गीत पर ढलते नब्जों भी सुनाया। 
विज्ञापन

7 of 9
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला
खचाखच भरे ग्राउंड और दर्शकों के उत्साह को देखकर अमित ने कहा कि पहली बार इतना क्रेजी भीड़ देखा, जब भी बुलाएंगे मै आ जाउंगा। इस दौरान पुलिस, पीएसी के जवानों के साथ ही विश्वविद्यालय सुरक्षा गार्ड भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

8 of 9
amit trivedi - फोटो : अमर उजाला
एडीवी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही अपनी टीम के साथ शाम करीब 7 बजे जाने माने म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी मंच पर चढ़े तालियों की गड़गड़ाहट से भावी इंजीनियरों ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

9 of 9
amit - फोटो : अमर उजाला
एडीवी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही अपनी टीम के साथ शाम करीब 7 बजे जाने माने म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी मंच पर चढ़े तालियों की गड़गड़ाहट से भावी इंजीनियरों ने उनका स्वागत किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें