विषय के विपक्ष में प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे समय में जब हर जगह आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, सोशल मीडिया के जरिए हम अपनी आवाज दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। कई घटनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलती है। ट्विटर से पुलिस विभाग, रेलवे या अन्य विभाग से शिकायत करने पर त्वरित कार्रवाई होती है। इससे पहले तुलसी के पौधे के समक्ष अतिथियों में कुलपति प्रो. टीएन सिंह, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सनबीम स्कूल की ओर से डॉ. दीपक मधोक ने स्मृति चिह्न भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सनबीम की निदेशक भारती मधोक, प्रीतेश आचार्य, सौरभ आदि लोग मौजूद रहे।