फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता : 'देशहित में एक देश-एक चुनाव' विषय पर प्रतिभागियों ने रखे अपने बेबाक विचार

Thu, 29 Aug 2019 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 8
वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरुस्कृत छात्र। - फोटो : अमर उजाला
अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अमर उजाला की ओर से गुरुवार को आजमगढ़ जिले के हरवंशपुर स्थित सर्वोदय महिला पीजी कालेज में मंडल स्तरीय श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय देशहित में एक देश-एक चुनाव पर आजमगढ़, बलिया और मऊ जनपद के 11 प्रतिभागियों ने अपनी बेबाक राय रखी। किसी ने विषय के पक्ष में वकालत की तो किसी ने विपक्ष में अपने तर्क रखे निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार पहले स्थान पर मऊ के विकास वर्मा और बलिया के प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया।
विज्ञापन

2 of 8
मंडलस्तरीय इस वाद-विवाद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने निर्णायक मंडल और कालेज के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद सर्वोदय पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन

3 of 8
मुख्य अतिथि प्रभारी डीएम और सीडीओ आनंद शुक्ला ने कहा कि एक देश-एक चुनाव का विचार प्रधानमंत्री ने दिया। नीति आयोग ने भी नीति बनाई। देश जब आजाद हुआ तो तब एक ही पार्टी की सरकार थी। वर्ष 1965 के बाद राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सरकार बनने लगी। इसके बाद से हर वर्ष कोई न कोई चुनाव होता ही रहता है। अगर देश में डेमोक्रेसी है तो इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि हमने इसे अक्षुण्य बनाए रखा। हमारे साथ बहुत से देश आजाद हुए, लेकिन वह अक्षुण्य नहीं रह सके। चुनाव लोकतंत्र को मजबूत बनाने का एक जरिया है।

4 of 8
चुनाव से पहले आचार संहिता लग जाती है जिससे विकास के सारे कार्य ठप हो जाते हैं। साथ ही बार-बार चुनाव पर जो खर्च होता है वह जनता को ही वहन करना होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अपर आयुक्त बंशबहादुर वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों में प्रमाण पत्र और चेक का वितरण किया।
विज्ञापन

5 of 8
आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों में पूर्व में आयोजित हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता के टॉप- तीन विजेताओं को मंडलस्तरीय वाद-विवाद में प्रतिभाग का मौका मिला। प्रत्येक प्रतिभागी को बोलने के लिए छह मिनट का समय दिया गया।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतियोगिता के विजेता मऊ के विकास वर्मा और बलिया के प्रवीण सिंह को संयुक्त रूप से 3500- 3500 रुपये, उपविजेता आजमगढ़ की वंदना यादव को 5000 और तृतीय स्थान पाने वाली आजमगढ़ की शिप्रा तिवारी को 2000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार आजमगढ़ की जया प्रजापति और बलिया के अनुज पांडेय को 1500-1500 रुपये के चेक दिए गए। प्रतियोगिता का संचालन दिलीप सिंह ने किया।
विज्ञापन

7 of 8
इन्होंने भी किया प्रतिभाग :
आजमगढ़। प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागियों को प्रतिभाग करना था लेकिन मऊ जनपद की पल्लवी ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। विजेता प्रतिभागियों के अलावा मऊ की पूजा कुमारी, बलिया के लवकुश पटेल, बलिया के मोहित तिवारी, आजमगढ़ की पूजा यादव और आजमगढ़ की ही रूचि सिंह ने इसमें प्रतिभाग किया। इन लोगों को अमर उजाला की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र डायट प्राचार्य अमर नाथ राय और कालेज प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रदान किया। 
विज्ञापन

8 of 8
murari lal maheshwari debate competition in azamgarh - फोटो : murari lal maheshwari debate competition in azamgarh
निर्णायक मंडल में यह रहे शामिल :
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन अलग-अलग कालेजों से निर्णायक बुलाए गए थे। जिसमें डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, शिब्ली नेशनल कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. गयास असद खां और डीएवी पीजी कालेज की राजनीति विभाग की डा शिल्पा त्रिपाठी मौजूद रहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें