फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित हुए होनहार, बोले- भर गया नया आत्मविश्वास

Fri, 21 Jun 2019 12:56 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
सम्मानित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सम्मान पाने की खुशी झलक रही थी तो अपने बेटे-बेटियों को सम्मानित होते देख माता-पिता भी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। मौका था अमर उजाला की ओर से यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के दसवीं, बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का। सनबीम स्कूल वरुणा का सभागार छात्र-छात्राओं से खचाखच भरा रहा। एक-एक कर सभी मंच पर आए। जब उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट मिले तो वे खुशी से झूम उठे। ऐसा लग रहा था जैसे परीक्षा के साथ सफलता का जो सपना उन्होंने देखा वह पूरा हो गया। हालांकि, आगे बहुत कुछ कर गुजरने की ललक बाकी है। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 13
सम्मानित छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित समारोह में विभिन्न विद्यालयों के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

3 of 13
एसएसपी आनंद कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि जीवन में सफलता पाने की संभावना कभी कम नहीं होती, बस दृढ़ इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। इसके माध्यम से ही हम अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं। छात्र-छात्राओं को एसएसपी ने लक्ष्य तय कर कार्य करते रहने की सलाह दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए अमर उजाला के इस आयोजन की सराहना की। 

4 of 13
शारदा ग्रुप के निदेशक डॉ. अतुल नारंग - फोटो : अमर उजाला
शारदा ग्रुप के निदेशक डॉ. अतुल नारंग ने कहा कि कड़ी मेहनत से सफलता और फिर जब सम्मान मिलता है तो खुशी दोगुनी हो जाती है। उन्होंने छात्रों को भविष्य के बारे में सोचने और उस दिशा में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। सनबीम शिक्षण समूह की उपनिदेशक अमृता बर्मन ने मेधावी छात्रों को सुपर मैन और छात्राओं को सुपर वुमेन की संज्ञा दी। कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता में माता-पिता की भूमिका अहम होती है। 
विज्ञापन

5 of 13
डॉ. अनुपमा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
सनबीम वरुणा की प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा मिश्रा ने एसएसपी समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सनबीम के शिक्षक, कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे। समारोह में यूपी बोर्ड में 80 प्रतिशत, सीबीएसई, आईसीएसई की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 17 छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर अतिथियों की ओर से स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र दिए गए। अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल मिला।
विज्ञापन

6 of 13
मानसी वर्मा - फोटो : अमर उजाला
वल्लभ विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्रा मानसी वर्मा ने कहा कि परीक्षा परिणाम आने के बाद इस तरह सम्मान मिलेगा, कभी सोचा न था। आगे भी सफलता का यह सफर जारी रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
सिद्धांत - फोटो : अमर उजाला
सनबीम भगवानपुर के छात्र सिद्धांत ने कहा कि सम्मान समारोह में आवेदन करने के बाद से ही इस दिन का इंतजार था। फोन पर चयन की सूचना मिलने के बाद बहुत खुशी हुई।

8 of 13
अक्षत यादव - फोटो : अमर उजाला
सनबीम भगवानपुर के छात्र अक्षत यादव ने बताया कि आगे की परीक्षाओं में और बेहतर करने की प्रेरणा तो मिली ही, आत्मविश्वास भी बढ़ा है। इसे बरकरार रखूंगा।

9 of 13
आयुषी पटेल - फोटो : अमर उजाला
संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा आयुषी पटेल ने कहा कि सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच सम्मान पाना गौरव की बात है। अमर उजाला ने यह मौका दिया। इसे कभी भूला नहीं जा सकता। 

10 of 13
मानवी पांडेय - फोटो : अमर उजाला
अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मानवी पांडेय ने कहा कि विश्वास नहीं था कि इस तरह समारोह में सम्मान मिलेगा। दसवीं परीक्षा में जो कमियां रह गई थीं, उसे पूरा कर और बेहतर करूंगी। 

11 of 13
सान्या चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सान्या चौरसिया ने कहा कि एसएसपी के हाथों सम्मान पाकर अच्छा लगा। सम्मान के साथ ही सफलता से जुड़ी कई प्रेरणादायी जानकारियां भी मिलीं। 

12 of 13
अजय कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
एसयूएम इंटर कॉलेज, रोहनिया के छात्र अजय कुशवाहा ने कहा कि सम्मान पाना गौरव की बात है। खासकर तब जब घर वाले और अन्य छात्र-छात्रा भी वहां मौजूद हों।  

 
विज्ञापन

13 of 13
अर्चना मौर्या - फोटो : अमर उजाला
दुर्गादेवी इंटर कॉलेज की छात्रा अर्चना का कहना है कि सम्मान पाने के बाद उत्साह दोगुना हो गया। आगे करियर में सफलता पाने में यह प्रेरणा का काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें