ऐसा लग रहा था जैसे परीक्षा के साथ सफलता का जो सपना उन्होंने देखा था, वह पूरा हो गया, लेकिन आगे बहुत कुछ कर गुजरने की ललक बाकी है। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 87 छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।