फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: खिले मेधावियों के चेहरे, डीएम-एसपी ने पढ़ाया सफलता का पाठ

Wed, 26 Jun 2019 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 13
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के साथ छात्र - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह सम्मान यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 13
मिर्जापुर के डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि सफलता कठिन मेहनत और अनुशासन से ही प्राप्त होती है। विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का स्वर्णकाल है। यदि इसमें वह संभल जाता है तो सफलता उसके कदम चूमती है। उन्होंने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 50 बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

3 of 13
मिर्जापुर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित इस समारोह में यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के जिले में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों के लिए सिर्फ एक कार्य होता है पढ़ना और सिर्फ पढ़ना। उनके लिए दूसरा कोई काम नहीं होता।

4 of 13
जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी फीस से लेकर हर जरूरत माता-पिता पूरी करते हैं। भले ही वह जैसे करते हों, इसलिए बच्चे भी कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को हासिल करें। याद रहे लक्ष्य को प्राप्त करने का यही समय है और बिगड़ने का भी यही समय है।
विज्ञापन

5 of 13
डीएम ने विद्यार्थी के पांच लक्षणों को बताते हुए ईमानदारी और मेहनत से अध्ययन करने की नसीहत दी। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि अनुशासन से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम के वक्तव्य को प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि जिसमें अनुशासन नहीं है, वह सफल नहीं हो सकता।

 
विज्ञापन

6 of 13
पुलिस अधीक्षक ने प्रकृति का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रकृति की हर चीज अनुशासित है। इसलिए वह हर स्तर पर सफल है। जो प्रकृति का अनुशासन नहीं मानते वह लक्ष्य से भटक जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मेहनत करें और परा के साथ अपरा विद्या पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

7 of 13
जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अभिभावक और शिक्षक बधाई के पात्र हैं जिनके बच्चों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि ये बच्चे भविष्य में ऐसी सफलता हासिल करें कि उनके परिवार के साथ ही समाज और देश का नाम भी रोशन हो।

8 of 13
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने मेधावी बच्चों को शुभकामना दी और कहा कि विद्यार्थियों को डीएम और एसपी के साथ डीआईओएस ने जो नसीहत दी है उस पर वह मनन करें। क्योंकि यह केवल सीख ही नहीं है यह अनुभव है और उनको इसका लाभ उठाना चाहिए।

9 of 13
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी छलक रही थी।

10 of 13
जिलाधिकारी और एसपी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। छात्रों ने बताया  कि वह यह सम्मान पाकर बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे हैं।

11 of 13
छात्रों का कहना है कि वह आगे के लिए अच्छे से पढ़ाई करेंगे। साथ ही अपने सपने पूरे करेंगे।

12 of 13
मेधावियों ने बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत कुछ सीखने को मिला। जिलाधिकारी और एसपी ने उन्हें अपने जीवन के अनुभव के बारे में बताया।
विज्ञापन

13 of 13
छात्रों का कहना है कि डीएम और एसपी द्वारा बताए गए अनुभव और उनकी सीख से हमें भविष्य के लिए सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें