फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में घूम रहे हैं ये संदिग्ध लुटेरे, पुलिस ने तस्वीरें जारी कर किया अलर्ट

Wed, 26 Jun 2019 12:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
संदिग्ध लुटेरों की फोटो - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में दो दिन से लगातार लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिसे लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने संदिग्ध लुटेरों की सीसी कैमरों में कैद तस्वीरें जारी कर पुलिस से अलर्ट रहने को कहा है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 6
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने थानेदारों को निर्देश दिया है कि सभी अपने-अपने थाने की क्राइम टीम के साथ बैंकों और व्यापारी प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। संदिग्ध लुटेरों की फोटो थानों की क्राइम टीम के सभी सदस्यों के मोबाइल पर होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस के मुताबिक इन लुटेरों के पास बजाज की पल्सर-220 सीसी बाइक है। यह लुटेरे दक्षिण भारत या कटिहार के रहने वाले या फिर कंजड़ गैंग के सदस्य हो सकते हैं। एसएसपी ने सारनाथ, आदमपुर, रामनगर, सिगरा, कैंट, लंका, भेलूपुर और रोहनिया इंस्पेक्टर को इस संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ताकीद की है। 

4 of 6
इसके अलावा रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के इर्दगिर्द के होटलों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण कर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसएसपी ने थानेदारों को कहा है।
विज्ञापन

5 of 6
बता दें कि वाराणसी के रोहनिया थाना के भुल्लनपुर क्षेत्र में मंगलवार को पुराना जीटी रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कबाड़ व्यापारी संतोष कुमार गुप्ता से दो लाख 60 हजार रुपये छीन लिए थे। सूचना पाकर रोहनिया और मंडुवाडीह थाने की पुलिस क्षेत्र के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। जिसके बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसी के आधार पर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके पहले सोमवार को वाराणसी कंदवा क्षेत्र की मणि नगर कॉलोनी के समीप बाइक सवार दो बदमाश जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक अशोक कुमार पासवान की पत्नी पूनम के हाथ से तीन लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग निकले। अशोक भिखारीपुर स्थित इलाहाबाद बैंक से पैसा निकाल कर बाइक से पत्नी के साथ घर जा रहे थे। वारदात की सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें