फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर अश्मित पटेल संग वाराणसी पहुंची 'वांटेड' की यह एक्ट्रेस, ऐसे की मस्ती

Tue, 05 Jun 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
asmit patel - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस-5 में जलवा बिखेर चुकीं महक चहल अपने मंगेतर मर्डर फेम अश्मित पटेल के साथ फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए वाराणसी पहुंचीं। यहां दोनों ने खूब मस्ती की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 6
ashmit patel - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मच्छोदरी स्वामी नारायण मंदिर सहित मंदिरों में विधिवत पूजन-अर्चन किया। काशी विश्वनाथ की गलियों में सजी दूकानों से खरीददारी की। दोनों ने कहा कि वाराणसी में आना उनके लिये एक प्यारा अनुभव है।

 
विज्ञापन

3 of 6
ashmit patel - फोटो : twitter
बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल और उनकी मंगेतर महक चहल ने फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद अगले दिन शाम अल्हड़ मिजाज में बनारसी पान खाया और ई रिक्शा ‘टोटो’ की सवारी भी की।

 

4 of 6
ashmit patel - फोटो : अमर उजाला
वांटेड और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में अपनी अदाओं का जलवा दिखा चुकी महक चहल ने कहा कि बनारस के बारे में जितना सुन रखा था, इसे देखने की बड़ी चाहत थी। उन्होंने कहा कि फिल्मों में देखा था अब रियल में देखकर काफी अच्छा लगा। कहा कि मेरे साथ बनारस का अनुभव बहुत खास रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ashmit patel - फोटो : अमर उजाला
 अश्मित पटेल ने कहा कि काशी पहले से काफी बदल गया है। 12 साल पहले जब मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस आया था तो ऐसा नहीं था। कहा कि कई बार प्लान बनाया कि बनारस हो आएं और अब फाइनली बनारस फिर पहुंच ही गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ashmit patel - फोटो : अमर उजाला
अश्मित पहले भी अपनी फिल्म के चलते बनारस आ चुके हैं। साल के अंत तक अश्मित की 6 एक्स फिल्म आ रही है। इस अवसर पर स्वामी नारायण मंदिर के महंत प्रेम स्वरूप  ने दोनों को आशीर्वाद दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें