सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही जिले में सात घंटे तक सियासी साधना की। 87 करोड़ की 106 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं मंच से उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि भी तैयार करने की कोशिश करते दिखे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने विभिन्न योजनाओं के 1025 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करने के साथ ही योगी ने पार्टी नेताओं और काशी प्रांत के एमपी-एमएलए व जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय समिति की बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर जनता के दिल में जगह बनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
3 of 6
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10 बजे भदोही नगर के अभयनपुर मैदान पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम योगी लगातार एक्शन में रहे। ऐसा लगा मानो गोरखपुर, फूलपुर और कैराना की हार की टीस जादुई प्रयास के लिए प्रेरित कर रही हो, ताकि सारी खामियां दूर हो जाएं और नतीजा पक्ष में आ जाए। यही वजह रही कि समारोह में संबोधन से लेकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक तक उनकी हर गतिविधि चुनावी तैयारी की ओर ही इशारा करती रही।
4 of 6
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
कारपेट मार्ट में सभा को संबोधित करते हुए योगी ने दलितों पर डोरे डाले। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 14 अप्रैल से पांच मई तक भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक देश भर के 21 हजार गांवों में पहुंचे। अब 13 हजार से अधिक और गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
कारपेट एक्सपो मार्ट में छात्रा को कौशल विकास मिशन का प्रमाणपत्र देते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि अगर देश को विकास के पथ पर अग्रसर देखना है तो जातिवाद और परिवारवाद की भावना से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता देनी होगी। भाजपा को दलित विरोधी कहने वालों से पूछना चाहिए कि जो लोग उनके हितैषी होने का दावा करते हैं, उनके शासन में कितने दलितों को शौचालय और रहने के लिए छत मिली है।
बात खत्म करते-करते योगी समर्थन मांगने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि अभी तक सूबे में राज करने वाली पार्टियों ने केवल जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद के नाम पर राजनीति की है जबकि विकास के लिए इन भावनाओं से ऊपर उठना होगा। जिन दलों ने गरीबों, मजलूमों, वंचितों का साथ नहीं दिया, उनका साथ आप क्यों देंगे।