फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ओवरब्रिज पर चलती बस में लगी भीषण आग, लपटों के बीच बाल-बाल बचे यात्री, तस्वीरों में देखें मंजर

Mon, 06 Dec 2021 06:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के ककरमत्ता ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर जनरथ एसी बस में अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से बचाव के लिए यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। हालांकि इस दौरान उनके कीमती सामान बस में जलकर नष्ट हो गए। पूरी बस भी धू-धू कर जल उठी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

यह बस वाराणसी के कैंट रोडवेज बस स्टेशन से सोनभद्र के बैढ़न जा रही थी। बस में कुल 54 यात्री सवार थे। अगलगी की जांच के लिए वाराणसी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक कमेटी भी गठित की है। इस दौरान घंटे भी तक मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग पर यातायात संचालन भी प्रभावित रहा। 

काशी डिपो की जनरथ एसी बस संख्या यूपी 65 एफटी 1568 कैंट रोडवेज बस स्टेशन से डेढ़ बजे 54 यात्रियों को लेकर सोनभद्र के बैढ़न के लिए निकली। लहरतारा से जैसे ही मंडुवाडीह चौराहा क्रास करते हुए ककरमत्ता ओवरब्रिज पर पहुंची कि बस के बोनट से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

2 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
अचानक धुआं उठते देख यात्रियों ने चालक और परिचालक से पूछताछ कर ही रहे थे कि अचानक बस में आग लग गई। इस दौरान यात्रियों का आरोप है कि चालक और परिचालक तुरंत ब्रेक मारकर बस रोके और गेट खोलकर भाग निकले। कुछ यात्री पहले वाले गेट से धड़ाधड़ उतरने लगे तो वहीं पिछली सीट के पास आपातकालीन गेट को खोलने में यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
अफरातफरी के बीच यात्रियों ने पैर से धक्का मारकर आपातकालीन गेट खोले और सड़क पर कूद अपनी जान बचाई। वहीं कुछ महिलाएं जल्दबाजी में बस से उतरने में चोटिल भी हुई। देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जल उठी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मंडुवाडीह थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए दोनों तरफ से यातायात संचालक रोक दिया।

4 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सुंदरपुर, चितईपुर, बरेका के पास लंबा जाम लग गया और इधर मंडुवाडीह चौराहे तक भी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस वजह से दमकल कर्मियों को बस तक पहुंचने में आधे घंटे से अधिक समय लग गया। किसी तरह जब दमकल कर्मी पहुंचे तो बस पूरी जल उठी। पानी फेंक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

5 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के एआरएम और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच जानकारी ली। वहीं पुलिस को जाम छुड़ाने में शाम चार बजे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंडुवाडीह से चितईपुर की ओर जाने वाली गाड़ियों को एफसीआई गोदाम से बरेका होते हुए सेंट जांस डीएलडब्ल्यू स्कूल के पास से निकाला गया। 
विज्ञापन

6 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार यात्रियों के चेहरे पर खौफ साफ झलक रहा था। वह बार-बार ईश्वर को ही हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे कि किसी तरह जान बच गए। वहीं बस में सवार अधिकतर यात्रियों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। कैंट से बैढ़न जा रही सिंगरौली की रहने वाली निशा कुमारी के अनुसार जल्दबाजी में उतरने के दौरान उनका आभूषण और कपड़े से भरा बैग बस में ही छूट गया।
विज्ञापन

7 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दावा किया कि लगभग एक लाख मूल्य का आभूषण जलकर नष्ट हो गया। वहीं कैंट से बभनी जाने के लिए बस में सवार हुई पूर्णिमा कुमारी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र जलकर राख हो गया। रेणूकूट स्थित मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रहे हटिया निवासी मान सिंह का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। अन्य कई यात्रियों के मूल्यवान सामान आग में राख बन गए। 
विज्ञापन

8 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार यात्रियों के अनुसार जब कैंट से बस चली भी उसके अगले हिस्से से धुआं निकल रहा था। अगली सीट पर बैठे बैढ़न के राजकुमार, बृजेश और अन्य यात्रियों ने कहा कि यह बस तो धुआं फेंक रही है। इस पर चालक ने कहा कि रास्ते में सब ठीक हो जाएगा। यही नहीं, कैंट से लहरतारा के बीच में दो बार एसी बस बंद भी हुई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें